{"_id":"5805be254f1c1b726b70351a","slug":"car-accident-in-delhi-two-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नशे और रफ्तार का दर्दनाक अंत : छात्रा समेत दो की मौत, बाकी दोस्तों को गाड़ी काटकर निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे और रफ्तार का दर्दनाक अंत : छात्रा समेत दो की मौत, बाकी दोस्तों को गाड़ी काटकर निकाला
Wed, 19 Oct 2016 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
car accident in delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लक्ष्मी नगर से आईटीओ की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार आई -20 रविवार देर रात दो बजे डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी खाने के बाद सड़क की दूसरी तरफ आ गई। हादसे में कार चालक युवक और उसकी बगल वाली सीट पर बैठी युवती की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त हरियाणा के यमुनानगर निवासी कशिश आनंद जबकि युवती की शिनाख्त उत्तराखंड देहरादून निवासी आयुषी गुलाटी के रूप में हुई है। कशिश अपना निजी काम करता था। जबकि आयुषी बीटेक की छात्रा थी।
2 of 8
हादसे में पिछली सीट पर बैठी एक युवती समेत तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों के परिवार वाले उसे दिल्ली व दिल्ली से बाहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए ले गए है। घायलों की पहचान शकुन शर्मा, मानिक चड्ढा और सुबोजीत के रूप में हुई। सभी युवक युवतियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।
3 of 8
कार को कशिश चला रहा था। मेडिकल जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त वह नशे में था। आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अभी तक की जांच में पता चला है कि कार में सवार सभी पांच लोग दोस्त थे। कुछ चंडीगढ़ से बीटेक कर रहे थे जबकि कुछ बीटेक की पढ़ाई कर काम कर रहे थे। अलग अलग जगहों से सभी दिल्ली में अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे। कशिश यमुनानगर से अपनी होंडा सिटी कार से आया था। उसने कार को कनॉट प्लेस स्थित पार्किंग में खड़ी की थी।
विज्ञापन
5 of 8
बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी दोस्त कशिश को कनॉट प्लेस छोड़ने जा रहे थे। कार सुबोजीत की है। पुलिस हादसे में घायल हुए युवक युवती का बयान लेने की कोशिश कर रही है। उसके बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।