फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के सुसाइड के बाद फरार हुआ कबड्डी प्लेयर, आधे घंटे के वॉयस मैसेज में छलका ललिता का दर्द

Wed, 19 Oct 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
kabaddi player rohit chhillar absconding after wife suicide, tells her pain in voice message
lalita wife of chillar - फोटो : अमर उजाला

मशहूर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व खेल कोटे से नेवी में कार्यरत रोहित छिल्लर की पत्नी ललिता छिल्लर(26) ने सोमवार शाम नांगलोई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को दो पन्ने का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें ललिता ने पति को मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए पूरे ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

kabaddi player rohit chhillar absconding after wife suicide, tells her pain in voice message
lalita wife of chillar - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। क्षेत्रीय एसडीएम की छानबीन के बाद पुलिस ने रोहित, उसकी मां सुनीता और पिता विजय के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीटीसी से रिटायर ललिता के पिता करण सिंह ने बताया कि मार्च 2016  में ललिता की शादी निजामपुर निवासी रोहित से हुई थी। यह दोनों का प्रेम विवाह था। पुख्ता सबूत होने के बावजूद पु‌‌ल‌िस अब तक रोह‌ित को ग‌िरफ्तार नहीं कर सकी है। रोह‌ित कल से ही फरार है और पुल‌िस के बुलाने पर भी वह नहीं आया।

kabaddi player rohit chhillar absconding after wife suicide, tells her pain in voice message
lalita wife of chillar - फोटो : अमर उजाला

रोहित के परिवार की ओर से शादी का प्रस्ताव आया था। लेकिन शादी के बाद से ही ललिता को ससुराल वाले परेशान करने लगे। शादी में रोहित को होंडा सिटी कार दी गई थी। लेकिन बाद में वह फॉरच्यूनर गाड़ी  की मांग करने लगा। इस बात की जानकारी होने पर करण सिंह ने रोहित के पिता से बात की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। प्रताड़ना से तंग आकर 24 सितंबर को ललिता मायके आ गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में भी दंपति के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
kabaddi player rohit chhillar absconding after wife suicide, tells her pain in voice message
lalita wife of chillar - फोटो : अमर उजाला

सोमवार शाम ललिता प्रथम तल पर स्थित अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं आया तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। ललिता कमरे में फांसी से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे मेें कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है कि मेरी सास, ससुर व पति परेशान करते थे। रोहित ने मुझे बहुत परेशान किया। दुख दिए और मुझे काफी रुलाया और वह कहता था कि मेरी खुशी के लिए जिंदगी से चली जाओ। एसडीएम ने परिजनों का बयान दर्ज कर पुलिस को दहेज हत्या का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
kabaddi player rohit chhillar absconding after wife suicide, tells her pain in voice message
lalita wife of chillar - फोटो : अमर उजाला

आधे घंटे के वॉयस मैसेज में प्रताड़ना की बातें कहीं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ललिता ने अपने सुसाइड नोट में वॉयस मैसेज छोड़े जाने की बात कही थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आधे घंटे के वॉयस मैसेज में ललिता ने पति और ससुराल पक्ष की ओर से हुए प्रताड़ना का जिक्र किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed