फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरवाजा तोड़ घुसे दोस्त तो पंखे से लटकी मिली बीटेक छात्रा, नहीं मिला सुसाइड नोट

Tue, 28 Nov 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Tue, 28 Nov 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
btech student shubhi agrawal commits suicide in her rented flat in ghaziabad, no suicide note found
Shubhi Agrawal

इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी सोसायटी में रविवार रात बीटेक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्रा के दोस्तों के मुताबिक वह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली और वे उसे उतारकर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल लेकर गए।

btech student shubhi agrawal commits suicide in her rented flat in ghaziabad, no suicide note found
Shubhi Agrawal

अस्पताल से मीमो मिलने के बाद इंदिरापुरम पुलिस को मामले की जानकारी हुई। छात्रा के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उसके परिजन मामले को डिप्रेशन में सुसाइड मान रहे हैं, वहीं पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाने की बात कह रहे हैं। 

btech student shubhi agrawal commits suicide in her rented flat in ghaziabad, no suicide note found
Shubhi Agrawal

अलीगढ़ के विष्णुपुरी की रहने वाली शुभी (22) दिल्ली निवासी प्रज्ञा के साथ इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी में पाम रोड पर फ्लैट नंबर 8/11 में रहती थीं। शुभी नोएडा सेक्टर-62 स्थित जेपी इंस्टीट्यूट से बायोटेक से बीटेक चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शुभी के पिता निमीष अलीगढ़ प्राधिकरण में अवर अभियंता हैं और मां बरखा गुप्ता अलीगढ़ के खैर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
btech student shubhi agrawal commits suicide in her rented flat in ghaziabad, no suicide note found
Shubhi Agrawal

शुभी की रूम मेट प्रज्ञा पिता की तबियत खराब होने पर रविवार को अपने घर दिल्ली चली गई थी। शुभी फ्लैट पर अकेली थी। रात 12 बजे शुभी के दोस्त अंशुमन सेंगर ने कॉमन दोस्त उत्कर्ष को फोन कर शुभी के सिर में चोट लगने और खून बहने की सूचना देकर अस्पताल ले जाने की बात कही। उत्कर्ष रात 12:15 अपने दोस्तों के साथ शुभी के फ्लैट पर पहुंचा। उत्कर्ष के मुताबिक उसने कई बार शुभी को आवाज दी और मोबाइल पर कॉल की।

विज्ञापन
btech student shubhi agrawal commits suicide in her rented flat in ghaziabad, no suicide note found
Shubhi Agrawal

15 मिनट तक कोई जवाब नहीं आने पर बालकनी के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे। शुभी पंखे से लटकी हुई थी। उन्होंने शुभी को उतारा और नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुभी की मौत से उसकी छोटी बहन सदमे में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed