फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहीन बाग में मिला कोरोना संदिग्ध, कोर्ट दे सकता है जगह खाली करने के निर्देश

Sun, 22 Mar 2020 05:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Mar 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
Corona suspects a person involved in Shaheen Bagh demonstration
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

शाहीन बाग धरने में शामिल होने वाले एक व्यक्ति को कोरोना संदिग्ध पाया गया है। यह व्यक्ति दो महीने से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लगातार पहुंच रहा था। इस संदिग्ध को जहांगीरपुरी के ईदगाह इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। 


 

Corona suspects a person involved in Shaheen Bagh demonstration
जामिया में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों ने उसे मेडिकल जांच के लिए भर्ती करा दिया है। हालांकि अब तक उसके कोरोना से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हुई है। अगर इस व्यक्ति को कोरोना हुआ तो आशंका है कि उससे प्रदर्शन में शामिल लोग भी संक्रमित हो सकते हैं।

Corona suspects a person involved in Shaheen Bagh demonstration
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के खतरे ने शाहीन बाग के प्रदर्शन में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां भीड़ दिनों-दिन कम होती जा रही है। प्रदर्शनकारियों में से अब तक दो लोगों को कोरोना वायरस की चपेट में आने की चर्चा है। इसके बाद से लोगों में दहशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona suspects a person involved in Shaheen Bagh demonstration
शाहीन बाग की प्रदर्शनकारी महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इन सबके बीच प्रदर्शन में शामिल होने वाली कुछ महिलाएं रास्ता किसी भी कीमत पर खाली नहीं करने पर अड़ी हुई हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने में लगे हैं कि वे अपने साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। कोरोना वायरस से ग्रस्त होने के शक में प्रदर्शनकारियों के लगातार अस्पतालों में भर्ती कराए जाने के बाद शाहीन बाग में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Corona suspects a person involved in Shaheen Bagh demonstration
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला
पीएम की अपील सुनने से भी किया इनकार
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी की रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील को मानने से भी साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे रविवार को भी शाहीन बाग में धरना जारी रखेंगे। सीएए वापस लिए बिना रास्ता किसी भी सूरत में खाली नहीं होगा। प्रदर्शन को 98 दिन हो गए हैं। इसके चलते दिल्ली-नोएडा आवागमन करने वाले लाखों लोग रोज परेशान हो रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed