फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में दिखा रविवार के ‘जनता कर्फ्यू’ का ट्रेलर, बाजारों से लेकर सड़कों तक पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 21 Mar 2020 10:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
in preparation of janta curfew Silence from market to streets in Delhi
दिल्ली की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, दुकानें बंद - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 मार्च को आहूत ‘जनता कर्फ्यू’ से एक दिन पहले ही दिल्ली में इसका ट्रेलर दिख गया। दिन-रात सरपट दौड़ती दिल्ली की रफ्तार शनिवार को थमी-सी नजर आई। प्रमुख बाजारों से लेकर प्रमुख मार्गों पर पसरा सन्नाटा प्रधानमंत्री की अपील को एक दिन पहले ही सार्थक बना रहा था। 

in preparation of janta curfew Silence from market to streets in Delhi
दिल्ली में बाजारों में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

‘जनता कर्फ्यू’ के कारण दिल्ली के बाजारों में बहुत कम लोग दिखे। इस दौरान केवल वे लोग दिखे, जो आवश्यक सेवाओं में कार्यरत हैं। दिल्ली की सड़कें दिनभर खाली रहीं। इसके साथ ही वाहनों की संख्या में भी कमी देखने को मिली। शाम को व्यस्त रहने वाले चौराहे आईटीओ चौक से लेकर लक्ष्मीनगर, कश्मीरी गेट, पटेल नगर, राजेंद्र नगर, करोल बाग, आरकेपुरम, लोदी रोड, मायापुरी व आश्रम में सड़कें खाली रहीं। 

in preparation of janta curfew Silence from market to streets in Delhi
कश्मीरी गेट बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला

सार्वजनिक वाहनों में भी बेहद कम लोग दिखे। शनिवार को मेट्रो से लेकर बसें तक खाली चले। अमूमन सभी बसों में काफी सीटें खाली थीं। वैसे एहतियातन लोग बसों व मेट्रो में एक दूसरे से दूरी बनाकर ही सफर कर रहे हैं। सड़कों पर ऑटो भी कम संख्या में दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
in preparation of janta curfew Silence from market to streets in Delhi
दिल्ली की सड़कों से गायब हुआ ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

सदर बाजार व कनॉट प्लेस को छोड़कर अन्य बाजार बंद
कोरोना के खतरे को देखते हुए शनिवार को दिल्ली के प्रमुख बाजारों में बंद का खासा असर दिखा। कनॉट प्लेस व सदर बाजार खुले रहे, लेकिन यहां से ग्राहक पूरी तरह नदारद रहे।

विज्ञापन
in preparation of janta curfew Silence from market to streets in Delhi
गांधी नगर मार्केट - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सरोजनी नगर, गांधी नगर के शांति मोहल्ले, जनपथ मार्केट, आजाद मार्केट, ओल्ड लाजपत नगर मार्केट, टैंक रोड, कूचा महाजनी, चांदनी चौक में बंद का असर देखने को मिला। रविवार को कनॉट प्लेस व सदर बाजार भी पूरी तरह बंद रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed