{"_id":"5f019866fd35d60d2a75f7f1","slug":"containment-zones-in-gurugram-madanpuri-area-people-not-getting-proper-facilities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए गुरुग्राम के कंटेनमेंट जोन की बदहाली, कंधों पर अस्पताल पहुंच रहे हैं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए गुरुग्राम के कंटेनमेंट जोन की बदहाली, कंधों पर अस्पताल पहुंच रहे हैं मरीज
Sun, 05 Jul 2020 02:37 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कंटेनमेंट जोन की बदहाली
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन में आने वाले इलाकों को सील कर उन्हें राम भरोसे छोड़ दिया है। प्रशासन ने मदनपुरी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां मुख्य सड़क को सील तो कर दिया, लेकिन वहां से पुलिस दोनों तरफ से नदारद रहती है। सील किए क्षेत्र के बीच में अस्पताल होने के कारण लोग मरीजों को कंधों पर बैठाकर ले जा रहे हैं। स्थानीय लोग भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
कंधे पर मरीज को लेकर जाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बिना मास्क पहने ही लोग यहां खुले में घूम रहे हैं। इनको यहां रोकने के लिए न तो पुलिस नजर आती है और न ही नगर निगम या जिला प्रशासन की टीमें। यहां लोग जमकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अगर कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन की इस तरह की लापरवाही रही तो कोरोना संक्रमण ज्यादा पैर पसार सकता है।
कंधे पर मरीज को लेकर जाता व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के जहां ज्यादा मामले हैं, वहां सख्ती बरतने की बात कही थी। कंटेनमेंट जोन मदनपुरी क्षेत्र को प्रशासन ने सील तो कर दिया, लेकिन यहां नियमों का कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा है। शनिवार को इस कंटेनमेंट जोन में प्रशासन की काफी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। सील किए गए क्षेत्र के बीच में एक निजी अस्पताल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीलिंग के बाद भी आते जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल तक वाहन नहीं जाने के कारण यहां मरीजों को लोग अपने कंधों पर बैठाकर अस्पताल तक ले जा रहे हैं। अस्पताल तक वाहन या एंबुलेंस नहीं जाने के कारण मरीजों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बता दें कि मदनपुरी की जिस सड़क को प्रशासन ने सील किया है वह सेक्टर-10, कादिपुर जाने के लिए मुख्य सड़क है।
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में खुली दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस नहीं होने के कारण दोपहिया वाहन चालक बांस-बल्ली के एक तरफ से निकल रहे हैं। सील करने के बाद भी यहां दुकानों खुली हुई हैं और लोग इन दुकानों से खरीददारी भी कर रहे हैं। लोग बिना मास्क पहने ही घूम रहे हैं। मदनपुरी कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन की कोई भी सख्ती नजर नहीं आ रही है। लोग बेपरवाह होकर यहां घूम रहे हैं। जिला प्रशासन की यह लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है।