{"_id":"6aad6532b2a4b918f80fa227","slug":"kejriwal-questions-the-freezing-of-the-tmcs-name-and-election-symbo-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155449-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: केजरीवाल ने टीएमसी नाम व चुनाव चिह्न फ्रीज करने पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: केजरीवाल ने टीएमसी नाम व चुनाव चिह्न फ्रीज करने पर उठाए सवाल
विज्ञापन
आयोग पर राजनीति का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद जारी है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है।
केजरीवाल ने चुनाव आयोग के इस कदम को मोदी के लिए जन्मदिन का तोहफा बताया। चुनाव आयोग ने 17 सितंबर को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नाम और उसके आरक्षित फूल और घास चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगाई थी। यह फैसला पार्टी के भीतर दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच नाम और चुनाव चिह्न पर दावे के बाद लिया गया। आयोग ने दोनों गुटों को उपचुनाव के लिए अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न चुनने का निर्देश दिया है।
नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर छह अक्तूबर को उपचुनाव होने हैं। मतगणना नौ अक्तूबर को होगी। ऐसे में चुनाव चिह्न का विवाद इन सीटों के चुनावी प्रचार और उम्मीदवारों की पहचान के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के सीट छोड़ने से खाली हुई है, जबकि रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे से रिक्त हुई है।