फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली एनसीआर: आज दिनभर छाए रहेंगे बादल, अगले तीन-चार दिनों तक हो सकती है बारिश

Sun, 05 Jul 2020 11:16 AM IST
प्राची प्रियम पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Jul 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR weather updates monsoon rain maximum and minimum temperature
रविवार सुबह दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : ani
कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली-एनसीआर में आज झमाझम बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है। शनिवार रात से ही दिल्ली व आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चल रही थीं, जिसके बाद रविवार सुबह ही वर्षा से दिल्ली भीग गई।

Delhi NCR weather updates monsoon rain maximum and minimum temperature
रविवार सुबह दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : ani
तापमान में आई गिरावट के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज दिनभर हल्की बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 

Delhi NCR weather updates monsoon rain maximum and minimum temperature
रविवार सुबह दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : ani
सफदरजंग वेधशाला जो दिल्ली के लिए प्रतिनिधि आंकड़े प्रदान करती है, वहां सुबह 5:30 बजे तक 33.6 मिलिमीटर तक बारिश दर्ज की गई थी। वहीं वेदरमैन के अनुसार पालम स्टेशन के पास 43.4 मिमी बारिश हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR weather updates monsoon rain maximum and minimum temperature
रविवार सुबह दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : ani
मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली व आसपास के इलाकों में और भी अधिक बारिश की संभावना है। आगामी बुधवार तक अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Delhi NCR weather updates monsoon rain maximum and minimum temperature
दिल्ली में बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
मालूम हो कि आईएमडी के मुताबिक 15 मिमी के नीचे दर्ज की गई बारिश को हल्की बारिश की श्रेणी में माना जाता है। वहीं 15 से 64.5 मिमी तक मध्यम और 64.5 मिमी से अधिक बारिश को भारी बारिश की श्रेणी में रखा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed