फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जामिया लाइब्रेरी के अंदर आंसू गैस छोड़ने और लाठीचार्ज के विरोध में छात्र कर रहे अर्धनग्न प्रदर्शन

Mon, 16 Dec 2019 12:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Dec 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
CAA 2019 jamia student shirtless protest against police lathi charge and tear gas in library
- फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में इस समय पूरे भारत में प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर-पूर्वी भारत से होता हुआ यह विरोध-प्रदर्शन दिल्ली और मुंबई तक पहुच गया है। रविवार(15 दिसंबर) को देश की राजधानी दिल्ली में जामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया जिसने हिंसक रूप ले लिया। वहीं दिल्ली पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।



इसी के विरोध में आज जामिया का रिसर्च स्कॉलर शहजाद बिना कपड़ों के दो घंटे तक प्रदर्शन करता रहा। लोगों ने जब बहुत समझाया-बुझाया तब जाकर दो घंटे बाद उसने कपड़े पहने। उसके इस प्रदर्शन के बाद कई जामिया के छात्र अब बिना शर्ट के पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला....

CAA 2019 jamia student shirtless protest against police lathi charge and tear gas in library
प्रदर्शन पर बैठा छात्र शहजाद - फोटो : एएनआई

गौरतलब है कि जामिया के छात्र सोमवार सुबह से ही दिल्ली पुलिस के खिलाफ बिना शर्ट के प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उन पुलिसवालों पर कार्रवाई हो जिन्होंने लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। बता दें कि जामिया के रिसर्च छात्र शहजाद कल लाइब्रेरी में हुई पुलिस की कार्रवाई से बेहद आहत थे और सोमवार सुबह उन्होंने जामिया के गेट पर बिना शर्ट पहने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कड़ाके की ठंड में प्रदर्शन कर रहे शहजाद को जब समझाया गया तो करीब दो घंटे सात मिनट बाद उन्होंने कंबल ओढ़ा और फिर कपड़े पहने।

CAA 2019 jamia student shirtless protest against police lathi charge and tear gas in library
प्रदर्शन पर बैठा छात्र शहजाद - फोटो : एएनआई
शहजाद के इसी प्रदर्शन से प्रेरित हो अब जामिया के कई छात्र बिना शर्ट पहने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वह पुलिस हाय-हाय! के नारे लगा रहे हैं। साथ ही पुलिस की बर्बरता पर कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। वहीं छात्रों का ये भी पूछना है कि आखिर पुलिस बिना अनुमति कैसे कैंपस के अंदर घुसी।

रविवार को जामिया की लाइब्रेरी में क्या हुआ था
जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं ने दिल्ली पुलिस पर आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति के बगैर दिल्ली पुलिस कैंपस से होते हुए लाइब्रेरी पहुंची, जहां सौ से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। छात्रों के मुताबिक, पुलिस ने शौचालयों में जाकर भी लाठीचार्ज किया। इसमें कई छात्रों को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
CAA 2019 jamia student shirtless protest against police lathi charge and tear gas in library
अर्धनग्न प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : सोशल मीडिया

अचानक हुए हमले से घबराए विद्यार्थी....
अचानक हुए हमले से घबराए विद्यार्थी इधर-उधर भागने लगे। छात्र-छात्राएं लाइब्रेरी के ऊपरी मंजिल की ओर भागे, लेकिन यहां भी आंसू गैस के चलते छात्रों ही हालत खराब हो गई। कई छात्र लाइब्रेरी की खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर निकले। क्योंकि, मुख्य गेट पर पुलिस आंसू गैस के गोल बरसा रही थी। छात्रों का कहना है कि उन्होंने लाइब्रेरी के वीडियो भी बनाए हैं।

विज्ञापन
CAA 2019 jamia student shirtless protest against police lathi charge and tear gas in library
छिपते हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला

छात्राओं ने सोशल मीडिया पर ऑडियो और वीडियो अपलोड कर विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली पुलिस आयुुक्त से मदद मांगी। इसी से विश्वविद्यालय प्रशासन को लाइब्रेरी में पुलिस के आंसू गैस और लाठीचार्ज की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों से कैंपस से बाहर जाने का आदेश दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed