{"_id":"627341fc2d6255152722ae8c","slug":"builder-murder-case-accused-had-learned-how-to-kill-from-google-and-youtube","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रंजिश का अंजाम: गूगल-यूट्यूब पर सीखा कत्ल करने का तरीका, फिर बुजुर्ग को उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश का अंजाम: गूगल-यूट्यूब पर सीखा कत्ल करने का तरीका, फिर बुजुर्ग को उतार दिया मौत के घाट
Thu, 05 May 2022 08:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 May 2022 08:48 AM IST
विज्ञापन
builder murder case
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी से निकाले जाने के कारण बदला लेने के लिए पुराने घरेलू सहायक ने ही सिविल लाईंस में बुजुर्ग बिल्डर रामकिशोर अग्रवाल की हत्या व लूटपाट की अंजाम दिया था। 20 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में रामकिशोर अग्रवाल ने उसे तीन वर्ष पहले नौकरी से निकाल दिया था। साथ में उसे पता था कि पीड़ित के पास काफी नकदी रहती है। वह तीन वर्ष से साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पकड़े गए नाबालिग के दूसरे साथी को पकड़ लिया। उसने अपने गांव के इस नाबालिग साथी को बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पूरी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले गूगल व यू-ट्यूब पर अपराध से जुड़ी बारीकियां भी सीख ली थीं। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 10.37 लाख रुपये, ज्वेलरी, दो घडिय़ां, कुछ डॉलर व लूट की रकम से खरीदा गया वीवो मोबाइल बरामद कर लिया है।
Trending Videos
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि सिविल लाईंस में 1 मई को नामी बिल्डर राम किशोर अग्रवाल की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी लूटपाट करके भी ले गए थे। मौके से सब्जी काटने वाला चाकू व हेलमेट मिला था। मामले की जांच में अपराध शाखा समेत मेट्रो पुलिस, स्पेशल सेल व स्थानीय थाना लगी हुई थीं।
builder murder case
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के तरीके से यह साफ हो गया था कि किसी परिचित ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को घर के चप्पे-चप्पे एवं कारोबारी के बारे में जानकारी थी। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अरूण सिद्धू की टीम ने आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
builder murder case
- फोटो : अमर उजाला
पता लगा कि आरोपी एक दिन पहले बाइक पर यहां आए थे और वापस मोटरसाइकिल लेकर नहीं गए हैं। पता चला कि उन्होंने मेट्रो का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने डीएमआरसी की मदद ली।
विज्ञापन
बिल्डर का घर
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने 2 मई को मेट्रो में सफर नहीं किया लेकिन 3 मई को जैसे ही मेट्रो में आरोपी ने प्रवेश किया, इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया उसकी निशानदेही पर दूसरे नाबालिग को भी पकड़ लिया गया।