फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिनाले से पहले ही सलमान के 'बिग बॉस' छोड़ने की अटकलों पर बोले खालिद, शो फ्लॉप होना तय

Sun, 30 Dec 2018 08:33 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गुुुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुुुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 Dec 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss will not work without Salman khan
salman khan

अभिनेता सलमान खान के आगामी बिग बॉस सीजन की होस्टिंग छोडने की चर्चा पर निर्देशक टीम के आंतरिक सदस्य भी हैरान है। बिग बॉस के लगातार आठ सीजन से सलमान खान के डायलॉग लिखने वाले राइटर खालिद आजमी के मुताबिक, लगातार आठ सीजन में सलमान की वजह से ही बिग बॉस चल रहा है। अगर उन्होंने छोड़ दिया तो बिग बॉस ही नहीं चल पाएगा।

Bigg Boss will not work without Salman khan
salman khan
रविवार को सेक्टर-29 स्थित एक निजी कार्यक्रम में आए खालिद आजमी ने बताया कि कुछ शो ऐसे बन जाते है जो होस्ट के बिना वे चल ही नहीं पाते। सलमान शो का होस्ट ही नहीं, बल्कि दर्शकों का भी पूरी तरह मनोरंजन करते है। जिससे दर्शक बंधे रहते है। दर्शक सलमान को होस्ट करते हुए बहुत पसंद करते है। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रोडक्शन टीम ने एक बार होस्ट बदला जिसके बाद दोबारा अगले सीजन में अमिताभ बच्चन को लाया गया।
Bigg Boss will not work without Salman khan
सलमान खान
बिग बॉस-12 की गिरी टीआरपी को लेकर आजमी ने कहा कि पिछले कई सीजन की तुलना इस बार लगभग सभी प्रतिभागी एक्टिव नहीं है यही वजह है कि दर्शक भी मनोरंजन नहीं कर पा रहे। अगर सलमान खान ने शो छोड़ दिया तो जितने दर्शक अभी बिग बॉस से जुड़े है वो भी खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss will not work without Salman khan
salman khan

सलमान ही बिग बॉस की जान है। कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए शो के लिए भी वे ही लेखन का कार्य देख रहे है। दर्शकों को इस बार कई बेहतरीन चीजें देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि कॉमेडियन कृष्णा के आने से शो में नई जान आ गई है। इससे पहले आजमी ने कॉमेडी सर्कस शो के लिए भी स्क्रिप्ट राइटिंग का काम किया है। 

विज्ञापन
Bigg Boss will not work without Salman khan
salman khan

गोविंदा की रंगीला राजा में भी दिखेगा पंच का कमाल
अपनी लेखनी से बेहतरीन पंच के लिए मशहूर अभिनेता गोविंदा की डबल रोल में आ रही फिल्म रंगीला राजा की स्क्रिप्ट लेखन का काम भी इन्होंने ही देखा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में गोविंदा के साथ अभिनेत्री दिगांगना सूर्यवंशी और अनुपमा के साथ धमाल मचा देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed