फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधायक की बेटी से शादी के नाम पर 'धोखा', जानिए क्या है अजितेश की सगाई का असली सच

Sun, 14 Jul 2019 01:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Jul 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Big revealing about Ajitesh Kumar engagement MLA Rajesh Mishra
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी के कथित पति अजितेश के बारे में काफी खुलासे हो रहे हैं। साक्षी के MLA पिता राजेश मिश्रा भरतौल ने दावा किया था कि अजितेश की पहले भी सगाई हो चुकी है, जोकि सही साबित हुआ। अजितेश की पहले भोपाल की एक युवती से सगाई हो चुकी थी। सगाई का असली सच जानने के लिए भोपाल में उस लड़की के पिता से सच जानने की कोशिश की गई, जिसकी बेटी से सगाई हुई और टूट गई।


 
Big revealing about Ajitesh Kumar engagement MLA Rajesh Mishra
विधायक राजेश मिश्रा का दावा - फोटो : सोशल मीडिया
सगाई टूटने वाली लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पांच बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की पहले शादी हो चुकी है। अजितेश को वह पहले से जानते थे। भोपाल में अजितेश का आना-जाना था। एक दिन अजितेश ने उनकी सबसे छोटी बेटी का हाथ मांगा तो वह दंग रह गए। उन्होंने कहा कि तीसरे नंबर से पहले छोटी बेटी की शादी करूंगा तो समाज को क्या जवाब दूंगा। हालांकि बाद में उन्होंने घर में बात कर जवाब देने की बात कही।
Big revealing about Ajitesh Kumar engagement MLA Rajesh Mishra
विधायक राजेश मिश्रा - फोटो : facebook
पिता के मुताबिक, घरवालों को मना लिया और वे अपनी छोटी बेटी की शादी अजितेश से करने को तैयार हो गए। भोपाल के स्थानीय होटल में सगाई समारोह रखा गया। इस सगाई में 7 लाख रुपये से ज्यादा रकम खर्च की गई। शादी के लिए 9 दिसंबर की तारीख तय थी। लड़की के पिता ने ये दावा किया कि उनसे कर्ज लेकर सगाई की थी। शादी से कुछ समय पहले अजितेश के परिवार में किसी का निधन हो गया। वह परिवार को लेकर गया, बाद में सगाई ही टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी की मां ने खाना-पीना छोड़ा, हालत बिगड़ी

Big revealing about Ajitesh Kumar engagement MLA Rajesh Mishra
विधायक पप्पू भरतौल - फोटो : facebook
साक्षी के घर से जाने और फिर वीडियो वायरल कर अपने पिता और मां पर तमाम आरोप लगाए जाने के बाद पहले से पीजीआई लखनऊ में इलाज करा रही विधायक की पत्नी सुनीता मिश्रा की हालत बिगड़ गई है। विधायक परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक बेटी के आरोपों से सदमे में आई सुनीता कई दिनों से कुछ खा-पी नहीं रही है, इसलिए कमजोरी की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है। बरेली में ही उनका इलाज कराया जा रहा है।

 
विज्ञापन

बहन को मनचाही शिक्षा के लिए भेजा, महंगा मोबाइल दिलाया

Big revealing about Ajitesh Kumar engagement MLA Rajesh Mishra
साक्षी मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी के भाई विक्की का कहना है कि उनकी बहन का चाहे जो आरोप हो, लेकिन उन्होंने उसे हर तरह से सपोर्ट किया। उसने पढ़ाई के लिए जयपुर जाने की इच्छा जताई तो उन्होंने ही परिवार में उसकी पैरवी की। जयपुर के जिस कॉलेज में मोबाइल प्रतिबंधित था, वहां उसे उसकी फरमाइश पर 20 हजार रुपये का मोबाइल भी दिलाया। बोले, अब वह उन्हीं पर आरोप लगा रही है और यह उनके लिए बहुत असहनीय है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed