फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेटर भुवनेश्वर के पैतृक गांव में शुरू हुई शादी की रिसेप्शन पार्टी, देखिए पहली तस्वीरें

Sun, 26 Nov 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 26 Nov 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar after wedding reception party begins first pics
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर की रिसेप्शन पार्टी उनके पैतृक गांव लुहारली में शुरू हो गई है। हालांकि पार्टी में खुद दूल्हा और दुल्हन के शामिल होने की संभावना कम ही है।
bhuvneshwar kumar after wedding reception party begins first pics
तय कार्यक्रम के अनुसार शादी के दो दिन बाद यानी 26 नवंबर को भुवी की रिसेप्शन पार्टी उनके पैतृक गांव लुहारली में हो रही है। इसके बाद वीआईपी गेस्ट के लिए 28 नवंबर को दिल्ली में भी कार्यक्रम होना है।
bhuvneshwar kumar after wedding reception party begins first pics
पुलिस विभाग में नौकरी के चलते कई साल पहले भुवी के पिता किरनपाल सिंह परिवार समेत मेरठ स्थित गंगा नगर कॉलोनी में रहने लगे। इसके चलते भुवी की शादी के बाद गांव के लोगों और जिले के रिश्तेदारों को जो शादी में सम्मिलित न हो पाए, उनको रिसेप्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar after wedding reception party begins first pics
शादी के बाद से इस कार्यक्रम की तैयारियां लुहारली गांव में कई दिनों से जारी थी। रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर किसी को अपने लाल भुवनेश्वर (भुवी) और बहू नूपुर (नुवी) का इंतजार है। इसमें सबसे ज्यादा बेसब्री भुवी के दोस्तों को है। ग्रामीण व युवा भुवनेश्वर व नूपुर की एक झलक पाने के लिए बेचैन दिख रहे हैं।
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar after wedding reception party begins first pics
रिसेप्शन पार्टी के लिए गांव में बीते दो दिन से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन भुवी और नूपुर के न आने की खबर सुनकर सभी उदास थे। हालांकि आज की पार्टी में भुवी के शामिल होने की संभावना है। वो किसी भी वक्त पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed