द्वारका इलाके में साइबर सेल का अधिकारी और यूट्यूब का कर्मचारी बनकर एक शख्स से ठगी करने का प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित को वीडियो कॉल कर एक अर्द्धनग्न महिला ने बातचीत की। इसके बाद जालसाजों ने उस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करने से रोकने की बात कहकर ठगी करने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित द्वारका इलाके में सपरिवार रहते हैं। साइबर सेल को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 28 जून की रात करीब 10.30 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। महिला अर्द्धनग्न अवस्था में थी। उसका चेहरा नहीं दिख रहा था। महिला उससे अश्लील बातें करने लगी। पीड़ित ने कुछ देर बाद फोन को बंद कर दिया।
2 of 5
मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया वह दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में तैनात है और उसका नाम विक्रम राठौर है। उसने पीड़ित को बताया कि उनका एक लड़की के साथ वीडियो जल्द ही यूट्यूब पर अपलोड होने वाला है।
उसने बताया कि महिला धोखेबाज है और साइबर पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। आरोपी ने उसे यूट्यूब के कर्मचारी राहुल शर्मा से बातचीत करने का सुझाव दिया ताकि वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड होने से रोका जा सके। बातचीत करने के लिए उसने राहुल का नंबर दिया। उसने बताया कि वह उन्हें कानूनी कार्रवाई से बचाना चाहता है।
4 of 5
मोबाइल
- फोटो : amar ujala
पीड़ित ने बाद में राहुल शर्मा से बात की। उसने 31 हजार रुपये की मांग की ताकि महिला से वह वीडियो डिलीट करवाया जा सके। इसके बाद बताया कि किसी ने उस वीडियो को विज्ञापन के उद्देश्य से खरीदा है। उसने बताया कि विज्ञापन को रोकने के लिए 31 हजार रुपये देने होंगे।
5 of 5
मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उनसे पैसे ठगने की लगातार कोशिश कर रहे हैं और कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तकनीकी जांच कर मामले की छानबीन कर रही है।