फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजीनियरिंग का चमत्कार: नौ देशों के राजदूतों-उच्चायुक्तों ने प्रगति मैदान सुरंग का दौरा किया, देखें दुनिया की सबसे बड़ी कलाकृति

Tue, 05 Jul 2022 07:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
Pragati Maidan tunnel Ambassadors and High Commissioners of nine countries visited and praised the artefacts made in tunnel
राजदूतों और उच्चायुक्तों ने सुरंग का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला

नौ देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों ने प्रगति मैदान सुरंग का दौरा किया और सुरंग में बनी कलाकृतियों की प्रशंसा की। सभी ने इसको इंजीनियरिंग का चमत्कार बताया। सुरंग के अंदर 27,000 वर्ग मीटर में कलाकृतियों को बनाया गया है, जो दुनिया में बनाई गई अब तक की सबसे बड़ी कलाकृति है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भूटान, अफगानिस्तान, जाम्बिया, नाइजर, चाड, आइवरी कोस्ट, बांग्लादेश, मालदीव, माली, मंगोलिया के राजदूतों और उच्चायुक्तों ने सुरंग में निर्मित कलाकृतियों को देखा।

Pragati Maidan tunnel Ambassadors and High Commissioners of nine countries visited and praised the artefacts made in tunnel
Pragati Maidan Tunnel - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुरंग में पैदल चलते हुए बगल की दीवारों और बीच में बने स्तंभों पर सजावटी भित्ति चित्रों को नजदीक से समझा। ये कलाकृतियां 'भारत के छह मौसमों के माध्यम से जीवन का उत्सव' विषय पर आधारित हैं।

Pragati Maidan tunnel Ambassadors and High Commissioners of nine countries visited and praised the artefacts made in tunnel
Pragati Maidan Tunnel - फोटो : अमर उजाला

इनके माध्यम से भारत की संस्कृति की अभिव्यक्तियों को दर्शाया गया है। सुरंग के माहौल को स्वदेशी बनाने के लिए भित्ति चित्रों को हाथ से चित्रित किया गया है और हल्के स्टील की चादरों पर निर्मित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pragati Maidan tunnel Ambassadors and High Commissioners of nine countries visited and praised the artefacts made in tunnel
Pragati Maidan Tunnel - फोटो : अमर उजाला
सांब पुराण से प्रेरित है सुरंग

आईटीपीओ के अधिकारियों ने बताया कि यह सुरंग सांब पुराण से प्रेरित है। सांब पुराण में सूर्य पूजा का वर्णन है, जहां कलाकृतियां ऋतुओं के अनुसार रंग बदलती हैं। प्रगति मैदान सुरंग पुराना किला रोड से प्रवेश द्वार पर वसंत ऋतु से शुरू होती है और रिंग रोड पर बाहर निकलने पर शरद ऋतु के साथ समाप्त होती हैं। 

विज्ञापन
Pragati Maidan tunnel Ambassadors and High Commissioners of nine countries visited and praised the artefacts made in tunnel
Pragati Maidan Tunnel - फोटो : अमर उजाला
भूमिगत पार्किंग में 4800 गाड़ियां पार्क होंगी

सुरंग प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है और यह सुरंग प्रगति मैदान की भूमिगत पार्किंग से भी जुड़ी हुई है, इस पार्किंग में 4800 गाड़ियां पार्क करने की क्षमता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed