फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आद्या मौत मामलाः केस रफा-दफा करने के लिए फोर्टिस ने की 35.76 लाख की पेशकश

Fri, 08 Dec 2017 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 08 Dec 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
baby adya dengue death case: fortis offers 35 lakh rupees to adyas parents to shut the case
adya singh - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल आद्या के मौत का मामला दबाने में जुटा है। द्वारका में रहने वाले आद्या के पिता जयंत सिंह का आरोप है कि फोर्टिस अस्पताल की ओर से उन्हें मामले को रफ-दफा करने के लिए 35 लाख रुपये देने की पेशकश की गई है।

baby adya dengue death case: fortis offers 35 lakh rupees to adyas parents to shut the case
adya singh

इसके साथ ही अस्पताल द्वारा इलाज के नाम पर 15.76 लाख रुपये वसूली गई रकम को भी लौटाने को कहा गया है। अस्पताल की ओर से जयंत सिंह को कुल 35.76 लाख रुपये देने की बात कही गई है। बता दें कि 15.76 लाख रुपये के बिल में पांच लाख रुपये बीमा कंपनी की ओर से दिए गए थे। बाकी रकम आद्या के पिता ने पांच लाख का पर्सनल लोन लेकर और अन्य डेबिट-क्रेडिट कार्ड से चुकाई थी। 

baby adya dengue death case: fortis offers 35 lakh rupees to adyas parents to shut the case
adya singh

द्वारका के रहने वाले जयंत सिंह  अपनी सात वर्षीय बेटी को डेंगू होने के बाद एक निजी अस्पताल से रेफर कराकर गुरुग्राम सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल लेकर आए थे। 31 अगस्त से 14 सितंबर तक डेंगू के इलाज के लिए जयंत सिंह से 15.76 लाख रुपये का बिल वसूला गया, जबकि 14-15 सितंबर की दरमियानी रात को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
baby adya dengue death case: fortis offers 35 lakh rupees to adyas parents to shut the case
adya singh - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में ट्विटर के जरिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से गुहार लगाने के बाद हरियाणा सरकार हरकत में आई और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. राजीव बडेरा के नेतृत्व में जांच समिति बनाई थी। रिपोर्ट में भी माना गया है कि अस्पताल ने गलती की है।

विज्ञापन
baby adya dengue death case: fortis offers 35 lakh rupees to adyas parents to shut the case
adya singh

आद्या के पिता का कहना है कि अस्पताल की ओर से उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह इस मामले को अधिक नहीं उछाले। इसके लिए उन्हें पैसे देने की बार-बार बात की जा रही है। जयंत सिंह का कहना है कि अस्पताल ने माना है कि उनसे गलती हुई है और इलाज के एवज में अधिक रुपये वसूले गए हैं, लेकिन प्रबंधन लिखित में देने को तैयार नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed