फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब माफिया की सूचना देने पर पहले महिला को रॉड से पीटा फिर कपड़े फाड़ घुमाया निर्वस्त्र

Fri, 08 Dec 2017 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Dec 2017 02:59 PM IST
सार

सोनीपत समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ 

शराब माफिया की सूचना देने पर पहले महिला को रॉड से पीटा फ‌िर कपड़े फाड़ घुमाया निर्वस्त्र

रॉड से मारने, निर्वस्त्र कर घुमाने का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार
दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस उपायुक्त को किया तलब 
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली। 
 
विज्ञापन
liquor mafia beats woman with rod then allegedly torn her cloth and parade naked after informing dcw
liquor mafia busted - फोटो : सोशल मीड‌िया

नरेला इलाके में शराब माफिया ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) को सूचना देने वाली एक महिला पर जानलेवा हमला किया है। महिला ने उसे रॉड से मारने, कपड़े फाड़ने व निर्वस्त्र कर इलाके में घुमाने का आरोप लगाया है।

liquor mafia beats woman with rod then allegedly torn her cloth and parade naked after informing dcw
liquor mafia busted - फोटो : सोशल मीड‌िया

वहीं महिला ने घटनाक्रम की वीडियो बनाने की बात भी कही है। पुलिस ने मारपीट व कपड़े फाड़ने के आरोप को सही बताया है, जबकि महिला को निर्वस्त्र किए जाने के आरोपों से इनकार किया है। देर रात पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मामले को गंभीर मानते हुए दिल्ली महिला आयोग ने रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त को 12 दिसंबर को तलब किया है। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने बताया कि बुधवार रात महिला ने नरेला इलाके में सांसी महिलाओं से शराब पकड़वाने मेें मदद की थी। इसलिए उस पर हमला किया गया।

liquor mafia beats woman with rod then allegedly torn her cloth and parade naked after informing dcw
liquor mafia busted - फोटो : सोशल मीड‌िया

विज्ञापन
विज्ञापन
liquor mafia beats woman with rod then allegedly torn her cloth and parade naked after informing dcw
liquor mafia busted - फोटो : सोशल मीड‌िया

इलाके से लगभग 350 बोतल शराब पकड़ी गई। शराब पकड़वाए जाने पर शराब माफिया के लोगों ने पुलिस के सामने ही महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। आयोग ने पुलिस से महिला को सुरक्षा देने के लिए कहा था। बुधवार को नरेला पॉकेट 11 में एक महिला पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें आयोग अध्यक्ष स्वाति जय हिंद, सदस्य प्रोमिला गुप्ता समेत सारिका चौधरी भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
liquor mafia beats woman with rod then allegedly torn her cloth and parade naked after informing dcw
liquor mafia busted - फोटो : सोशल मीड‌िया

इस पंचायत में शामिल महिलाओं ने बताया था कि घरों में अवैध रूप से शराब बेची जाती है। महिलाओं व लड़कियों का इलाके में निकलना मुश्किल है। इनकी शिकायत पर ही आयोग की अध्यक्ष ने एक घर पर छापा मारा, जहां से बड़ी संख्या में अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने धारा 323, 342, 354, 354बी, 506, 509 के तहत छेड़छाड़, मारपीट, रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी देने के तहत मामला दर्ज किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed