फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीमापुरी में 7 साल की बच्ची से हैवानियतः दरिंदगी के बाद सदमे में है बच्ची, मां ऐसे बढ़ा रही हौसला

Wed, 19 Sep 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Sep 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
assault of 7 year old in seemapuri survivor is still in coma mother trying to boost her confidence
child rape

सात साल की मासूम को शायद पता नहीं है कि उसके साथ क्या हुआ है। हां इतना जरूर है कि दरिंदगी के बाद से वह बुरी तरह सहमी हुई है। मासूम की 26 वर्षीय मां अपनी बच्ची का हौसला बढ़ाने और उसके जल्द ठीक होने की बात करती है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से बच्ची बुरी तरह खौफजदा है।

assault of 7 year old in seemapuri survivor is still in coma mother trying to boost her confidence
child rape
वहीं मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मासूम की सेहत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही उसकी तबीयत बेहतर होगी, काउंसलिंग कराई जाएगी। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि मासूम परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहती है। काफी समय पूर्व उसका पिता मासूम को छोड़कर चला गया था।
assault of 7 year old in seemapuri survivor is still in coma mother trying to boost her confidence
प्रतीकात्मक तस्वीर

तभी से उसकी मां ने परिवार का बेड़ा उठाकर ई-रिक्शा चलाना शुरू किया। मासूम मोहल्ले के बच्चों के साथ घर के पास ही खेलती रहती थी। घर से कुछ ही दूरी पर मासूम का मामा भी रहता है। मासूम वहां भी चली जाती थी। घटना के बाद से मां अपनी बच्ची को बस हिम्मत देने में लगी है। इधर घटना के बाद से इलाके के लोगों में रोष है। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
assault of 7 year old in seemapuri survivor is still in coma mother trying to boost her confidence
Rape With Child

राजधानी पर निर्भया और गुड़िया के साथ हुई हैवानियत का कलंक मिटा भी नहीं था कि सीमापुरी में सोमवार शाम ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। प्रसाद लेने मंदिर जा रही सात साल की मासूम को नशे में धुत पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर सुनसान पार्क में ले जाकर दुष्कर्म के बाद निजी अंगों में पानी वाला पाइप डाल दिया। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
assault of 7 year old in seemapuri survivor is still in coma mother trying to boost her confidence
Child Rape - फोटो : Demo Photo

पुलिस ने आरोपी सलमान (20) के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मासूम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात में ही उसकी सर्जरी हुई। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहती है। उसकी मां ई-रिक्शा चलाती है। सोमवार शाम करीब 7 बजे वह घर के पास ही मंदिर प्रसाद लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सलमान उसे सुनसान पार्क में ले गया। वहां उसने मासूम का गला बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात करीब 11:30 बजे खून से लथपथ मासूम अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां आरोपी मिल गया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed