फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में फिर निर्भया कांड: पहले सामूहिक दुष्कर्म, फिर ऑटो वाले ने की हैवानियत; खून से लथपथ दो KM चली पीड़िता

Thu, 07 Nov 2024 02:09 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Nov 2024 02:09 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर नौसेना अधिकारी पुलिस को सूचना नहीं देते तो युवती की मौत भी हो सकती थी। एम्स में युवती के निजी अंगों का ऑपरेशन हुआ है।

विज्ञापन
Another Nirbhaya incident in Delhi First gang rape then rape in auto with a gilrl
दिल्ली में निर्भय केस-दो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में वसंत विहार निर्भया केस फिर दोहराया गया है। दिल्ली पुलिस के पुराने मुख्यालय से कुछ मीटर की दूरी आईटीओ पर महिलाओं व गरीबों के लिए काम कर रही युवती के साथ तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद ऑटो चालक ने राजघाट के पास गांधी स्मृति वाली सर्विस रोड पर ले जाकर उसके साथ ऑटो में दुष्कर्म किया। बार-बार किए गए दुष्कर्म से युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। ओडिशा की ये युवती (34) अर्धनग्न अवस्था में राजघाट से पैदल चलते हुए सराय कालेखां पहुंच गई। युवती के निजी अंगों से खून बहता रहा, मगर रिंग रोड पर उस समय गुजरे हजारों वाहनों में से किसी को युवती पर दया नहीं आई। यह घटना 10 व 11 अक्तूबर की रात करीब 9.30 बजे की है।

Another Nirbhaya incident in Delhi First gang rape then rape in auto with a gilrl
राजघाट के पास डार्क स्पॉट इलाका। लाल घेरे में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। - फोटो : विवेक निगम

सराये कालेखां पर युवती को देखकर एक नौसेना के अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर नौसेना अधिकारी पुलिस को सूचना नहीं देते तो युवती की मौत भी हो सकती थी। एम्स में युवती के निजी अंगों का ऑपरेशन हुआ है। गहरा सदमा लगने के कारण युवती अभी एम्स के मनोचिकित्सक विभाग में भर्ती है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने करीब 21 दिन की कड़ी मेहनत से तीन आरोपियों ऑटो चालक प्रभु, कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाला प्रमोद और शमशुल लगड़ा को गिरफ्तार किया है। 

Another Nirbhaya incident in Delhi First gang rape then rape in auto with a gilrl
राजघाट के पास डार्क स्पॉट इलाका। - फोटो : विवेक निगम

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पीड़ित युवती के साथ दरिंदगी का खुलासा हुआ है। आरोपियों को पकड़ने के लिए महिला सिपाही संगीता पीड़िता से सोशल वर्कर बनकर मिली। उसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी बयां की। एसीपी ऐश्वर्या सिंह ने पीड़िता को न्याय दिलाना अपना उद्देश्य बना लिया था। पुलिस ने पीड़िता की खून से सनी सलवार गांधी स्मृति वाले सर्विस रोड से बरामद कर ली है। आरोपी प्रभु का ऑटो भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Another Nirbhaya incident in Delhi First gang rape then rape in auto with a gilrl
आईटीओ मेट्रो स्टेशन के बाहर डार्क स्पॉट इलाका। - फोटो : विवेक निगम

नौकरी के बहाने दिल्ली बुलाया और फिर छोड़ दिया
सोशल वर्क में एमए डिग्री होल्डर युवती को किसी साथी ने उसे अच्छा काम दिलाने के लिए दिल्ली बुलाया था। वहां पर साथी इसका खर्चा उठाने लगा तो युवती उसको भारी पडऩे लगी। उसके बाद युवती किशनगढ़ थाना क्षेत्र में ननों के साथ रही। यहां पर उसका कुछ मानसिक संतलुन बिगड़ गया। फिर वह सड़क पर आ गई। किशनगढ़ थाने में एक नन ने इसकी रिपोर्ट दी। बताया जा रहा है कि ओडिशा में परिजनों को सूचना दी गई। परिजन उसे लेने दिल्ली आए मगर वह गई नहीं।

विज्ञापन
Another Nirbhaya incident in Delhi First gang rape then rape in auto with a gilrl
मोहन चरण माझी - फोटो : PTI

ओडिशा के सीएम ने बताई गिरफ़्तारी की बात
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा के लोगों को जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस ने 10 और 11 अक्तूबर की मध्यरात्रि को दिल्ली में एक ओडिशा की युवती के साथ सामूहिक बलात्कार में कथित संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद युवती को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसी तरह, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी दो मामले दर्ज किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed