{"_id":"63852d97bed2a2298072e706","slug":"anjan-murder-case-mother-son-committed-25-stabs-on-neck-and-cut-dead-body-into-10-pieces","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सुहाग' के 10 टुकड़े: बेटे संग पति को दी खौफनाक मौत, गर्दन पर किए 25 वार... शरीर से खून बहाकर शव के किए टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सुहाग' के 10 टुकड़े: बेटे संग पति को दी खौफनाक मौत, गर्दन पर किए 25 वार... शरीर से खून बहाकर शव के किए टुकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी में श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह एक और वारदात सामने आई है। पत्नी पूनम देवी (48) ने बेटे दीपक (25) के साथ मिलकर पति अंजन दास (48) की चाकू से 35 से ज्यादा वारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने पहले शरीर से खून बहाया और फिर शव के 10 टुकड़े कर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद तीन-चार दिन तक शव के टुकड़ों को त्रिलोकपुरी और पांडव नगर में फेंकते रहे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांडव नगर में मानव शरीर के टुकड़े मिलने के सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझाते हुए सोमवार को मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। अंजन दास के शव के छह टुकड़े बरामद कर लिए गए हैं।
2 of 8
Pandav Nagar Murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर शरीर के बाकी चार टुकड़ों की तलाश कर रही है। आरोपी का कहना है कि अंजन दास विधवा सौतेली बेटी और बेटे दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। वह दोनों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास कर चुका था।
3 of 8
हत्यारोपी महिला पूनम और उसका पति अंजन जिसकी हत्या की गई
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पांडव नगर के रामलीला मैदान में पांच जून को पैरों के टुकड़े मिले थे। इसके बाद कुछ दिन तक मानव शरीर के और टुकड़े मिले। जिसे श्रद्धा के शरीर के टुकड़े समझकर दक्षिण जिला ने पूर्वी जिला पुलिस से संपर्क किया था। फॉरेंसिक जांच में पता लगा कि वह पुरुष के शरीर के हैं। पांडव नगर थाने में मामला दर्जकर जांच अपराध शाखा में तैनात एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर राकेश शर्मा व एसआई अमित ग्रेवाल की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
हत्यारोपी बेटा दीपक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि एक महिला और पुरुष ने 31 मई से 1 जून के बीच शरीर के इन टुकड़ों को रामलीला मैदान व अशोक विहार के गंदे नाले समेत अन्य जगहों पर फेंका था। जांच में छह माह से अंजन दास के गायब होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : ANI
साथ ही यह भी पता चला कि परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने अंजन की पत्नी पूनम व बेटे दीपक से पूछताछ की। वारदात के समय पहने हुए कपड़े बरामद होने के बाद दोनों ने अंजन दास की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने चाकू और अंजन का मोबाइल हैं। पुलिस ने आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।