फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनाज मंडी अग्निकांड में सबसे बड़ा खुलासा, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया चौंकाने वाला सच

Fri, 13 Dec 2019 09:43 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 13 Dec 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
anaj mandi fire big revealing by accused in police enquiry
delhi anaj mandi fire - फोटो : पीटीआई
अनाज मंडी इलाके में मौत की फैक्टरी में 100 से ज्यादा मजदूर काम करते थे लेकिन किसी का भी नाम मालिक व अन्य आरोपियों को पता नहीं था। इस बात का खुलासा पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने किया है। इन आरोपियों के लिए मारे गए मजदूर भी मशीन की तरह ही थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए रेहान के साले सोहेल को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड ले लिया। 
anaj mandi fire big revealing by accused in police enquiry
delhi anaj mandi fire - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बृहस्पतिवार शाम उसे लेकर अनाज मंडी स्थित फैक्टरी पहुंची। यहां लाकर उससे पूछताछ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि रेहान, इमरान, सोहेल की 15 फैक्टरी थीं। इनमें ज्यादातर फैक्टरी का मालिक रेहान है। इन लोगों ने अपनी फैक्टरी आगे दूसरे ठेकेदारों को किराए पर दे रखी थीं। 
anaj mandi fire big revealing by accused in police enquiry
delhi anaj mandi fire - फोटो : पीटीआई
आरोपी उन ठेकेदारों को ही फैक्टरी मालिक बता रहे हैं। दूसरी ओर हर ठेकेदार के पास आठ से दस मजदूर काम करते थे। ठेकेदारों या फैक्टरी मालिकों की ओर से इनका पुलिस वेरीफेशन भी नहीं करवाया गया था। जांच में पता चला है कि प्लास्टिक का काम कराने के लिए फैक्टरी में नाबालिग मजदूर रखे गये थे। हादसे में कई नाबालिगों की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
anaj mandi fire big revealing by accused in police enquiry
delhi anaj mandi fire - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चूंकि फैक्टरी में नाबालिगों से काम लिया जा रहा था। केस में अब पुलिस जेजे एक्ट की धारा जोड़कर भी आरोपियों पर कार्रवाई करेगी। दूसरी ओर पूछताछ सोहेल ने बताया कि हादसे के बाद वह लगातार दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपता रहा। बुधवार को यदि पुलिस उसे गिरफ्तार न करती तो वह रामपुर भागने की फिराक में था। 
विज्ञापन
anaj mandi fire big revealing by accused in police enquiry
delhi anaj mandi fire - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल मामले में पुलिस को रेहान के भाई इमरान की तलाश है। उसकी तलाश में पुलिस छापे मार रही है। पुलिस की टीम बृहस्पतिवार को दिनभर फैक्टरी में मौजूद रही। पुलिस ने आसपास के कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए। रविवार को अनाज मंडी इलाके में एक फैक्टरी में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई थी और 21 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में फैक्टरी मालिक रेहान, उसके साले सोहेल और मैनेजर फुरकान को गिरफ्तार किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed