फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायुसेना दिवसः राफेल से लेकर सुखोई की गर्जना का रोमांच, फुलड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें

Tue, 06 Oct 2020 01:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2020 01:49 PM IST
सार

- वायुसेना दिवस की तैयारियों को लेकर हुई रिहर्सल
-राफेल, चिनूक, स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस और सारंग का दिखा करतब
- रूट डायवर्जन के कारण कई मार्गों पर लगा जाम

विज्ञापन
Indian Air Force Day 2020 News: Rafale, Sukhoi Tejas and other fighter jets
भारतीय वायु सेना दिवस 2020: वायु सेना दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : कुमार संजय/प्रद्युम्न

वायुसेना दिवस की तैयारियों को लेकर हिंडन स्थित वायुसेना स्टेशन में मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। कोरोना की वजह से इस बार आसमान में लड़ाकू विमान राफेल, चिनूक, तेजस और सारंग से भारतीय जांबाजों ने बिना दर्शकों के ही करतब दिखाए। सुबह आठ बजे से ही आसमान में भारतीय विमानों की गड़गड़ाहट ने आसपास के इलाकों में रोमांच पैदा कर दिया। लोग अपने-अपने छतोंं बालकनी में निकलकर इस अद्भुत नजारे का लुत्फ लेने लगे। आगे देखें तस्वीरें...

Indian Air Force Day 2020 News: Rafale, Sukhoi Tejas and other fighter jets
वायु सेना दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : कुमार संजय

आठ अक्तूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना के तहत हिंडन वायुसेना स्टेशन में यह दिवस मनाया जाता है। भारतीय वायुसेना की ताकत का अंदाजा इस दिन से लग जाता है। मंगलवार को वायुसेना के जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में कई ऐसे करतब दिखाए, जिसकी गरज आसमान में देखी गई और देशवासियों ने इसका रोमांच अपने दिलों में महसूस किया।

Indian Air Force Day 2020 News: Rafale, Sukhoi Tejas and other fighter jets
आकाशगंगा पैराट्रूपर्स की टीम लैंड करते हुए - फोटो : प्रद्युम्न

जवानों ने वायुसेना की ताकत का प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर। पिछली बार रिहर्सल में अपाचे और चिनूक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे थे। तो इस बार राफेल पर सभी की नजर थी। हिंडन एयरबेस के पास जिन लोगों के घर हैं उन्होंने तो राफेल का दीदार बहुत ही पास से किया और परिजनों से सोशल मीडिया के जरिए इस खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Air Force Day 2020 News: Rafale, Sukhoi Tejas and other fighter jets
राफेल - फोटो : प्रद्युम्न
छोटे-छोटे बच्चे भी राफेल को देखकर उसकी गरज सूनकर खुशी से झूम उठे और राफेल-राफेल चिल्ला कर कूदने लगे।
विज्ञापन
Indian Air Force Day 2020 News: Rafale, Sukhoi Tejas and other fighter jets
चिनूक - फोटो : प्रद्युम्न

इस मौके पर जमीन पर जवानों की कदमताल हुई जबकि आकाश में सारंग, सूर्य किरण और पैराजंपर्स के करतब भी हुए। 150 फीट से ज्यादा ऊंचाई से पैराशूट लेकर जवानों ने उड़ान भरी तो वहीं, सारंग व चिनूक के साथ स्वदेशी हल्के विमान तेजस की भी धमक नीले गगन में देखी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed