हाथरस दुष्कर्म मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। ऐसे में शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी, भीम आर्मी से लेकर कई राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए।
हाथरस कांड के खिलाफ दिल्ली में उमड़ा जन सैलाब, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी पहुंची जंतर मंतर
सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई नेता डी राजा भी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर मंतर पहुंचे। सीताराम येचुरी ने कहा कि यूपी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। हमारी मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए।
Delhi: CPM General Secretary Sitaram Yechury and CPI leader D Raja take part in a protest against #Hathras incident, at Jantar Mantar
Sitaram Yechury says, "The UP government has no right to stay in power. Our demand is that justice should be served." pic.twitter.com/sgZTpg0p61
दिल्ली के वाल्मिकी मंदिर में शुक्रवार को पीड़िता के लिए प्रार्थना सभा की गई। प्रार्थना सभा में कांग्रेज महासचिव प्रियंका गांधा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रार्थना सभा में प्रियंका गांधी ने कहा दुख की घड़ी में पीड़िता का परिवार अकेला है। हमारी बहन के साथ न्याय होना चाहिए। हमे अन्याय के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई तेज करनी होगी। मैं प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए यहां आई हूं।
हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास जी के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस करेगी कैंडल मार्च। यह मार्च रायसीना रोड स्थित युवा कांग्रेस के कार्यालय से जंतर मंतर तक निकाली जाएगी।