फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD चुनावः पहली सूची जारी होते ही AAP में मचा घमासान, पार्टी मुख्यालय पर की तोड़फोड़

Mon, 27 Feb 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
aap volunteers create furor for not getting tickets in mcd elections
aap office - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की कलह सतह पर आ गई है। टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार डीडीए मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने विधायकों पर तानाशाही का आरोप लगाया। वहीं, कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।

 

aap volunteers create furor for not getting tickets in mcd elections
aap office - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उम्मीदवारों का नाम तय करने में कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जा रही है। स्थानीय विधायक मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। देवली से पार्टी कार्यालय पर पहुंचे हरवीर ने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं ने दिनरात काम किया, पार्टी ने उनसे दूरी बना ली है। निगम उम्मीदवारों के चयन में उनकी नहीं सुनी जा रही है। विधायक तानाशाही तरीके से नाम तय कर रहे हैं।

aap volunteers create furor for not getting tickets in mcd elections
aap office - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दूसरे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जमीन पर कार्यकर्ता अपना खून-पसीना बहाता है। लेकिन चुनाव आने पर उनकी नहीं सुनी जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने उम्मीदवारों का नाम वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
aap volunteers create furor for not getting tickets in mcd elections
aap office - फोटो : अमर उजाला

इस बारे में आप नेताओं का कहना है कि पार्टी के भीतर आवाज उठाने का अपना सिस्टम है। अगर किसी कार्यकर्ता को किसी के नाम पर आपत्ति है तो वह शिकायत कर सकता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों के बारे में नेताओं ने कहा कि कुछ बाहरी लोग पार्टी के कार्यकर्ता बनकर विरोध कर रहे हैं। इस तरह से प्रदर्शन करना अनुशासन के खिलाफ है।

विज्ञापन
aap volunteers create furor for not getting tickets in mcd elections
aap office - फोटो : अमर उजाला

सिसोदिया के सामने भी जताया विरोध 
रविवार सुबह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी विरोध का सामना करना पड़ा। एक कार्यकर्ता सपरिवार सिसोदिया के मथुरा रोड स्थित आवास पर पहुंचा। काफी देर तक मुलाकात न होने पर उसने सिसोदिया की कार के सामने आकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद दिनेश शर्मा नाम के कार्यकर्ता के समर्थकों ने जोरदार हंगामा किया। सुरक्षाकर्मियों ने दिनेश को हटाने का प्रयास किया, तो धक्का-मुक्की भी की गई। दिनेश ने बताया कि उसने पटपड़गंज विधानसभा के वार्ड ई-12 से आवेदन किया था। दिनेश ने दावा किया कि वह अपने खर्च पर पार्टी का प्रचार करने बनारस और पंजाब भी गया था। प्रदर्शन कर रहे नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed