फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां 1000 से अधिक फूलों की वैरायटी का फ्लावर लवर ने किया दीदार

Sat, 25 Feb 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 25 Feb 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
Here, Flower Lover watched more than 1000 varieties of flowers
fest flower festival - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में शनिवार से दो दिवसीय फेस्ट फ्लॉवर फेस्टिवल की शुरुआत हुई। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने इसकी शुरुआत की। इस मेले में फूलों की एक हजार से भी ज्यादा वैरायटियां लोगों को लुभा रही हैं। दिल्ली एनसीआर से करीब 90 संस्थाएं व कंपनियां इस फ्लावर शो में भाग ले रही हैं। मेले में लोगों को आकर्षित करने के लिए फूलों के अलावा कुछ प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। मेले के पहले दिन पुष्प सज्जा, कट फ्लावर, गमले में पौधे, पौधों की टोकरी, गार्डन प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किए गए हैं।

Here, Flower Lover watched more than 1000 varieties of flowers
fest flower festival - फोटो : अमर उजाला
फूलों के शो को देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है। फूलों व बागवानी के शौकीन लोग परिवार के साथ यहां पहुंच रहे हैं। बच्चे रंग-बिरंगे फूलों के साथ सेल्फी ले रहे हैं तो बुजुर्ग भी अपने आप को फूलों के साथ कैमरे में कैद करने रोक नहीं पा रहे हैं। 
Here, Flower Lover watched more than 1000 varieties of flowers
fest flower festival - फोटो : अमर उजाला

कुछ लोग फूलों को देखने के साथ-साथ पार्क में पिकनिक के मूड से भी आए हैं, जोकि बच्चों के खेलने का सामान और खाना पीना भी यहीं पर कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरूआत के मौके पर राजस्थानी नृत्य, हरियाणवी लोक नृत्य तथा धूमर जैसे पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आगामी तीन वर्षों में साइबर सिटी में फूल मंडी बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Here, Flower Lover watched more than 1000 varieties of flowers
fest flower festival - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(हुडा) की तर्ज पर अन्य विभाग भी ऐसे आयोजन करें। ताकि शहर के लोगों की रुचि पेड़ पौधों के प्रति बढे़ और शहर में हरियाली को बढ़ावा मिले। 
विज्ञापन
Here, Flower Lover watched more than 1000 varieties of flowers
fest flower festival - फोटो : अमर उजाला
इस फेस्टिवल में दूसरे दिन रविवार को बेबी शो, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस शो, रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ पर हुडा प्रशासक यशपाल यादव, कार्यकारी अभियंता(बागवानी) वीके निराला, एसडीओ सुंदरपाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed