फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police offered Abhijit Dipke to visit his village to attend his grandmother funeral

दिल्ली पुलिस ने दिखाया बड़ा दिल: अभिजीत को दिया दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव जाने का ऑफर

Sat, 10 Oct 2026 04:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 10 Oct 2026 04:38 PM IST
सार

दुख के इस पल में दिल्ली पुलिस ने इंसानियत दिखाते हुए मानवीय आधार पर  अभिजीत दिपके को उनके गांव जाने के लिए यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं में हरसंभव सहायता व सुविधा प्रदान करने का प्रस्ताव दिया। 
 

विज्ञापन
Delhi Police offered Abhijit Dipke to visit his village to attend his grandmother funeral
अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके के मामले में दिल्ली पुलिस ने संवेदनशीलता की एक बड़ी मिसाल पेश की है। हिरासत के दौरान जैसे ही उनके परिवार से जुड़ी दुखद सूचना मिली, पुलिस ने फौरन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें हर संभव मदद का प्रस्ताव दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था, जिसके लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कदम उठाते हुए पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया था। वहीं दिन के समय जब प्रदर्शन की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अभिजीत दीपके की दादी के निधन की बेहद दुखद खबर सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता
दिल्ली पुलिस ने इस संवेदनशील स्थिति को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभाला। दुखद खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने तुरंत पूरी नरमी और गरिमा के साथ यह सूचना अभिजीत दिपके तक पहुंचाई। साथ ही, उन्हें अंतिम संस्कार के संभावित समय की भी जानकारी दी गई।

विज्ञापन

मानवीय आधार पर यात्रा में मदद का प्रस्ताव
दुख के इस पल में पुलिस ने इंसानियत का परिचय दिया। पुलिस प्रशासन ने अभिजीत दिपके को उनके गांव जाने के लिए यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं में हरसंभव सहायता व सुविधा प्रदान करने का प्रस्ताव दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed