{"_id":"572d8a724f1c1bf2285cd896","slug":"aap-protest-against-agusta-westland-deal-kejriwal-asks-modi-why-u-fear-sonia-ji-so-much","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने पूछा, 'पीएम जी सोनिया जी से इतना क्यों डरते हैं?'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने पूछा, 'पीएम जी सोनिया जी से इतना क्यों डरते हैं?'
Sat, 07 May 2016 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 May 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अगस्ता वेस्टलैंड डील के खिलाफ आप का प्रदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगस्ता वेस्टलैंड डील को लेकर केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री निवास 7 आरसीआर और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर की ओर जाने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में ही रोक दिया।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी आगे न बढ़ सकें इसलिए अशोक रोड और दस जनपथ का रास्ता बंद कर दिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया।
3 of 5
अगुस्टा वेस्टलैंड डील के खिलाफ आप का प्रदर्शन
- फोटो : ani
आम आदमी पार्टी का इस मामले में शुरू से ही केंद्र सरकार पर आरोप है वो सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं को बचा रही है। बीजेपी और कांग्रेस में यह डील हो चुकी है कि बीजेपी अगस्ता मामले में नहीं बोलेगी और कांग्रेस मोदी जी की डिग्री के बारे में नहीं बोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : ani
अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर अपने भाषण में सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ' पीएम जी सोनिया जी से इतना क्यों डरते हैं?'
विज्ञापन
5 of 5
अगुस्टा वेस्टलैंड डील के खिलाफ आप का प्रदर्शन
- फोटो : ani
केजरीवाल ने आगे कहा कि दो सालों में एनडीए सरकार ने अगस्ता मामले में कोई जांच नहीं करवाई जबकि इटली सरकार ने जांच पूरी कर भी ली है। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे में बीजेपी-कांग्रेस दोनों की मिलीभगत बताई। वहीं सोनिया गांधी के दामाद रोबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले पीएम मोदी वाड्रा को देश का दामाद कहते थे लेकिन दो साल हो गए हैं, लगता है कि मोदी जी ने भी उनको गोद ले लिया है। केजरीवाल ने कहा कि मामले की जांच करानी है तो सोनिया गांधी को गिरफ्तार कर दो दिन पूछताछ की जाए सच्चाई सामने आ ही जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।