फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IAS की बेटी से छेड़छाड़ मामले में इन पांच सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रही BJP

Sun, 13 Aug 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party asking answers of five question in stalking case in chandigarh

आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ में युवती के साथ  हुयी छेड़छाड़ मामले में भाजपा और केंद्र व हरियाणा सरकार पर हमला बोला है। भाजपा को महिला विरोधी पार्टी करार देते हुये आप ने आरोप लगाया है कि सरकारी तंत्र का बेजा इस्तेमाल करके हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे को बचाने की कोशिश हो रही है। पार्टी ने मामले के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये आप विधायक अलका लांबा ने कहा कि जिस तरह का वाकया चंडीगढ़ में सामने आया है वो बेहद ही निंदनीय है।

aam aadmi party asking answers of five question in stalking case in chandigarh

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे ने सरेराह एक युवती से बदसलूकी की है। इससे जाहिर होता है कि उस पर सत्ता का नशा इस कदर हावी था कि भारी सुरक्षा व्यवस्था वाले चंडीगढ़ में युवती के साथ छेड़छाड़ की। वहीं, दिल्ली महिला विंग की प्रदेश संयोजक रिचा पांडे मिश्रा ने कहा कि भाजपा नेता के बेटे का कृत्य शर्मनाक है। भाजपा व उसके नेता बेटियों का सम्मान को कुचलने की मंशा रखती है। इससे भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आता है।

aam aadmi party asking answers of five question in stalking case in chandigarh

उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी बचाओ और बेटी बढ़ाओ का नारा बीजेपी नेताओं के लिए सिर्फ जुमला बना है। मूलत: भाजपा के लोगों की मानसिकता महिला विरोधी है। यही वजह है कि भाजपा नेता के बेटे को बचाने की कोशिश हो रही है। इसी कड़ी में सीसीटीवी की फुटेज से भी छेड़छाड़ की गयी। पार्टी ने केंद्र व हरियाणा सरकार व भाजपा से इस बारे में कई सवाल किये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
aam aadmi party asking answers of five question in stalking case in chandigarh

आप के सवाल:
-चंडीगढ़ में हुए इस कृत्य पर भाजपा का स्टैंड क्या है?
-किसके दबाव में पुलिस ने अपहरण समेत दूसरे गैर-जमानती धाराओं को हटा दिया?
-सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग क्यों नहीं मिल रही है? 
-कहीं जानबूझकर इसे डीलिट करवाया गया?
-अपराधियों को कानून के मुताबिक उचित सजा दिलाने की मंशा को लेकर भाजपा क्या सोचती है?

विज्ञापन
aam aadmi party asking answers of five question in stalking case in chandigarh
- फोटो : सोशल मीड‌िया

सीएम बोले: लड़की का पीछा करने वालों का सख्त सजा मिले। चाहे वह कितने भी प्रभावशाली क्यों न हो। नहीं तो लोगों का कानून से यकीन उठ जायेगा।-अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed