{"_id":"594a8f3e4f1c1b29548b4625","slug":"9-years-boy-dies-during-playing-cricket-after-falling-into-pit-filled-with-rainwater","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" किक्रेट खेलने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में गिरी बॉल, निकालने गए 9 साल के बच्चे की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक्रेट खेलने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में गिरी बॉल, निकालने गए 9 साल के बच्चे की डूबकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
इसी गड्ढे में गिरकर हुई बच्चे की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रोहिणी इलाके के विजय विहार में नौ साल का मासूम प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। अवंतिका स्थित डीडीए पार्क में खुदे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अब्दुल खालिद (9) के रूप हुई है। पुलिस की मानें तो पार्क में करीब 10 से 11 फुट गहरा गड्ढा खुदा हुआ था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। मंगलवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान मासूम गड्ढे में गिर गया और पानी में डूब गया।
मृत बच्चे की फाइल फोटो।
खालिद के साथ खेल रहे बच्चों ने घर जाकर बताया, परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से खालिद को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। विजय विहार थाना पुलिस ने बुधवार को संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
boy died falling into pit
पुलिस के मुताबिक अब्दुल खालिद अपने परिवार के साथ वाई-ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता मोहम्मद मुश्ताक, मां शबाना खातून और एक छोटी बहन फरजाना है। खालिद पास के एक पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। वहीं इसका पिता सदर बाजार इलाके में चूडिय़ों की दुकान पर काम करता है। मंगलवार शाम को खालिद अपने दोस्तों के साथ रोहिणी सेक्टर-1 स्थित अवंतिका के डीडीए पार्क में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान वह कीचड़ में फिसल गया, जिससे उसके कपड़े गंदे हो गए। दोस्तों के कहने पर वह पार्क में बने पार्क में पानी से कपड़े साफ करने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
boy died falling into pit
चिकनी मिट्टी होने के कारण खालिद का पैर गहरे गड्ढे में फिसल गया और वह डूबने लगा। खालिद को डृबता देखकर दोस्त डर कर घर आ गए। उन्होंने परिजनों को बताया कि वह डूब गया है। करीब डेढ़ घंटे बाद उसे पानी से निकाला गया। परिजन उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर बुधवार को खालिद का शव परिवार को सौंप दिया है। विजय विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
DEMO PIC
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पार्क में जिस जगह बच्चे की पानी में डूबकर मौत हुई है, वहां पर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था। परिजनों का आरोप है कि पार्क में दस फुट गहरा गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार हैं। परिजनों ने मांग की है कि हादसे के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।