Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parks in the trans-Yamuna area will become fragrant

Delhi NCR News: शोधित सीवेज के पानी से महकेंगे यमुनापार के पार्क, यमुना प्रदूषण पर भी लगेगी लगाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीनगर और आईपी एक्सटेंशन में पुराने पंप हाउस का होगा कायाकल्प, नए एसटीपी भी बनाए जाएंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


पूर्वी दिल्ली। यमुना को प्रदूषण से राहत दिलाने और यमुनापार के पार्कों की हरियाली बचाने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत सीवेज के पानी को शोधित कर पार्कों की सिंचाई में इस्तेमाल किया जाएगा। लक्ष्मीनगर और आईपी एक्सटेंशन में दो अलग-अलग परियोजनाओं पर करीब 11.08 करोड़ रुपये खर्च कर पुराने स्लज ड्रेन पंप हाउस का आधुनिकीकरण किया जाएगा और नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाए जाएंगे। इस योजना से पार्कों की सिंचाई के लिए भूजल व साफ पानी पर निर्भरता घटेगी और यमुना में गिरने वाले प्रदूषित पानी का दबाव भी कम होगा।

दिल्ली में यमुना प्रदूषण की एक बड़ी वजह नालों के जरिये नदी में गिरने वाला घरेलू सीवेज है। बिना शोधन के यह पानी नदी की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर सीवेज का शोधन कर उसका दोबारा इस्तेमाल करना जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण दोनों के लिए अहम साबित होगा।
विज्ञापन


पार्कों की सिंचाई के लिए मिलेगा वैकल्पिक जल स्रोत

लक्ष्मीनगर, प्रीत विहार, शकरपुर और आईपी एक्सटेंशन जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में कई बड़े पार्क और हरित पट्टियां हैं, जिन्हें खासकर गर्मियों में नियमित सिंचाई की जरूरत होती है। अभी यहां पानी की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है। एसटीपी से उपचारित पानी मिलने से बागवानी विभाग को सिंचाई का स्थायी विकल्प मिल जाएगा, जिससे भूजल दोहन पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी के शाहदरा दक्षिण जोन में करीब 1,424 पार्क और हरित स्थल हैं। इनमें लक्ष्मीनगर का डिस्ट्रिक्ट पार्क (2.5 एकड़), आईपी एक्सटेंशन का पार्क नंबर-1 प्लेफील्ड-3 (2.59 एकड़), स्वास्थ्य विहार (2.19 एकड़) और न्यू राजधानी एन्क्लेव (1.68 एकड़) सहित कई कॉलोनियों के पार्क शामिल हैं, जिनके रखरखाव में इस व्यवस्था से बड़ी सहूलियत होगी।

दो परियोजनाओं पर खर्च होंगे 11.08 करोड़ रुपये

शाहदरा दक्षिण जोन ने दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग योजनाएं तैयार की हैं। लक्ष्मीनगर और आसपास के इलाकों में पुराने पंप हाउस की रीमॉडलिंग व नए एसटीपी निर्माण पर 5.55 करोड़ रुपये, जबकि आईपी एक्सटेंशन क्षेत्र में इसी व्यवस्था पर 5.53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन प्लांटों में निर्धारित मानकों के अनुसार सीवेज को शोधित कर पार्कों तक पहुंचाने का तंत्र विकसित किया जाएगा।


उपचारित पानी के उपयोग की बड़ी गुंजाइश

राजधानी में सीवेज के उपचारित पानी के दोबारा इस्तेमाल की व्यापक संभावनाएं हैं। अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में प्रतिदिन करीब 742 एमजीडी उपचारित पानी उपलब्ध था, जबकि इसमें से लगभग 117 एमजीडी का ही उपयोग हो पा रहा था। एमसीडी की इस पहल से इस अंतर को कम करने में मदद मिलेगी।
—मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed