फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका की 5 साल की बेटी ने रात में बिस्तर किया गीला, तो प्रेमी ने मां के सामने दी ऐसी दर्दनाक मौत

Thu, 22 Jun 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 22 Jun 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
 woman boyfriend killed 5 years daughter due to bedwetting in faridabad
DEMO PIC
फरीदाबाद में एक पांच साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। पहले पति की पांच साल की बेटी ने बिस्तर पर पेशाब कर दिया, तो महिला के प्रेमी ने उसे उठा कर दीवार पर पटक दिया। सिर में चोट लगने से बच्ची की मौत हो गई। घटना पर्वतीय कॉलोनी स्थित चूड़ी वाली गली में मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
 woman boyfriend killed 5 years daughter due to bedwetting in faridabad
bedwetting
पुलिस के मुताबिक, जमुना नगर निवासी पारुल उर्फ गीता ने छह साल पहले सन्नी नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। पांच साल पहले पारुल ने राबी नाम की बेटी को जन्म दिया। शादी के दो तीन साल बाद ही दंपती के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे। पारुल ने सन्नी के खिलाफ कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी कायम कराया हुआ है। 
 
 woman boyfriend killed 5 years daughter due to bedwetting in faridabad
bedwetting
करीब एक साल पहले पारुल बेटी राबी को लेकर पर्वतीय कॉलोनी निवासी सौरभ के साथ भाग आई। दोनों प्रेमी-प्रेमिका यहां चूड़ी वाली गली में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। आरोप है कि सौरभ राबी को अपना खून नहीं मानता था। इसलिए उससे नफरत करता था। पांच साल की मासूम राबी को छोटी सी गलती पर भी वह बुरी तरह पीट देता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 woman boyfriend killed 5 years daughter due to bedwetting in faridabad
bedwetting
सोमवार रात राबी ने बिस्तर पर ही पेशाब कर दिया। मंगलवार सुबह सौरभ को जब इसकी जानकारी हुई, तो उसने राबी को बुरी तरह पीटा और उठा कर दीवार पर पटक दिया। सिर में चोट लगने से बच्ची बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
 woman boyfriend killed 5 years daughter due to bedwetting in faridabad
bedwetting
बेटी की हालत देख पारुल सौरभ पर बरस पड़ी। गुस्सा शांत होने पर सौरभ बच्ची को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित करने के साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed