Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   promote freedom and national values

शिक्षा का उद्देश्य स्वतंत्रता और राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देना हो : मुरली मनोहर जोशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में स्वतंत्र सोच और राष्ट्रीय मूल्यों को विकसित करना होना चाहिए। यह बात पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने रविवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक सम्मान समारोह में कही। यहां फेडरेशन फॉर वर्ल्ड एकेडमिक्स (एफडब्ल्यूए) के नौवें वार्षिक सम्मेलन के तहत डॉ. मुरली मनोहर जोशी पुरस्कार 2026 प्रदान किए गए। इस मौके पर शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कला-संस्कृति और जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों, शोधकर्ताओं और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। डॉ. जोशी ने कहा कि भारतीय भाषाओं में विज्ञान से जुड़ी किताबें और लेख लिखने को बढ़ावा देना जरूरी है। इससे विद्यार्थियों में अपनी भाषा में विज्ञान को समझने और नए विचार विकसित करने की क्षमता बढ़ेगी।उन्होंने वैज्ञानिक सीवी रमन और मेघनाद साहा के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद भारतीय वैज्ञानिकों ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। शोधकर्ताओं को देश की जरूरतों के अनुसार काम करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को इस तरह तैयार करने की अपील की, जिससे वे अपने करियर के साथ देश के विकास में भी योगदान दे सकें। एफडब्ल्यूए ने इन पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 2025 में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed