बवाना उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी ने अपनी इस सीट को बचा लिया है। पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव तक में लगातार हार का सामना कर रही आम आदमी पार्टी के लिए यह जीत संजीवनी बनकर आई है।
2 of 6
bawana bypoll
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत क्यों हुई है इसके पांच बड़े कारण इस प्रकार हैं-
1-असल में जनता पर यह उप चुनाव थोपने कारण भाजपा के उम्मीदवार वेद प्रकाश हैं जो आम आदमी पार्टी के टिकट पर ही विधायक बने थे। दो साल के अंदर ही उन्होंने आप का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। इसकी वजह से बवाना की जनता ने उनके खिलाफ वोट दिया और उन्हें मुंह की खानी पड़ी।
2-आमतौर पर यह माना जाता है कि आम आदमी पार्टी का वोट बैंक निम्न आय वर्ग के लोग और ग्रामीण क्षेत्र के लोग हैं। बवाना विधानसभा का बड़ा इलाका ऐसे ही लोगों का है जिसमें आम आदमी पार्टी की खासी लोकप्रियता है। आम आदमी पार्टी के वोट बैंक ने उसे एक तरफा जीत दिलाई है।
4 of 6
bawana bypoll
- फोटो : सोशल मीडिया
3-इस जीत का कारण आम आदमी पार्टी की सकारात्मक कैंपेनिंग भी रही। इसी कैंपेनिंग की वजह से आम आदमी पार्टी 2015 में सत्ता में आई थी। ऐसे चुनाव प्रचार में पार्टी दूसरों की बुराई न करते हुए अपने कामों को दिखाती है।
5 of 6
bawana bypoll
- फोटो : सोशल मीडिया
4-आम आदमी पार्टी ने लोगों से सीधा संवाद करना शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी शुरू से ही लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने और सीधा संवाद करने की रणनीति अपनाती थी जो पहले भी उसे फायदा पहुंचा चुकी है। इस चुनाव में भी उसने अपने सारे मंत्रियों और नेताओं को जनता के बीच जाने को कहा था।