फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा में शहीद हुए गुरुग्राम के सपूत जसवंत यादव को दी अंतिम विदाई

Mon, 28 Aug 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 28 Aug 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
last rites of martyr Jaswant Yadav in gurugram
pulwama martyr jaswant singh - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शनिवार तड़के पुलिस लाइन पर आतंकी हमले में शहीद गुरुग्राम के सपूत जसवंत यादव को पैतृक गांव शेखूपुर माजरी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी।

शहीद के परिवार को मिलेगी 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

last rites of martyr Jaswant Yadav in gurugram
pulwama martyr jaswant singh - फोटो : अमर उजाला

जसवंत सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही थे। रविवार की दोपहर उनका शव लेकर सीआरपीएफ का ट्रक गांव पहुंचा तो युवा बाइक पर तिरंगा बांधकर अगवानी करते हुए गांव तक लेकर आए। पूरा गांव ‘शहीद जसवंत सिंह अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। शहीद की मां चंद्रो देवी सपूत का मुंह देखते ही फफकने लगीं। पत्नी, बहनों व बच्चों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। 90 वर्षीय पिता रणधीर सिंह को बेटे के जाने का दुख था, लेकिन उन्होंने मन को समझा लिया कि बेटा देश के काम आया। इतना कहकर वे रो पड़े।

last rites of martyr Jaswant Yadav in gurugram
pulwama martyr jaswant singh - फोटो : अमर उजाला

शहीद जसवंत सिंह (36) अपने पीछे पत्नी रेखा देवी, पुत्री दीपिका (11) और पुत्र केशव (8) को छोड़कर गए हैं। वह 5 भाइयों व 2 बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी चिता को बेटे केशव ने मुखाग्नि दी। सीआरपीएफ के जवानों और पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर शहादत को नमन किया। जवानों ने हवाई फायर कर सलामी दी। राज्य सरकार की तरफ़ से उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
last rites of martyr Jaswant Yadav in gurugram
pulwama martyr jaswant singh - फोटो : अमर उजाला

उपायुक्त ने ग्राम पंचायत के राजकीय स्कूल का नामकरण शहीद जसवंत के नाम पर करने के प्रस्ताव को मौके पर ही मंजूरी दी। शहीद के भाई ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि जसवंत सन 2003 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। एक साल से वह पुलवामा में तैनात थे। 

विज्ञापन
last rites of martyr Jaswant Yadav in gurugram
pulwama martyr jaswant singh - फोटो : अमर उजाला

शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंची पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की नीति के तहत शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पटौदी के एसडीएम रविंद्र यादव, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव विंग कमांडर एनसी शर्मा, सूबेदार बिजेंद्र ठाकरान, जिला परिषद के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, हेली मंडी नगर पालिका के प्रधान सुरेश यादव, फर्रूखनगर किसान क्लब के अध्यक्ष राव मान सिंह , एसीपी पटौदी हीरा सिंह, पूर्व विधायक राव धर्मपाल व रामबीर, सीआरपीएफ के डीआइजी भानु प्रताप सिंह, कमांडेंट सतेंद्र सिंह आदि भी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed