फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: बारिश होने के बाद भी जल गया करीब 94 हेक्टेयर जंगल, धुंध के कारण नहीं उड़ सका हेलीकॉप्टर

Wed, 07 Apr 2021 10:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Apr 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire News Today: Approx 94 hectares forest burned Even Rainfall
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के वनों में आग लगने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। वन विभाग ने 12 घंटे में आग के 75 मामले पाए, जिनसे करीब 94 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। पर्वतीय जिलों में बुधवार को कई स्थानों पर बारिश हुई और इसका असर जंगल की आग पर भी दिखाई दिया।



पिछले दो दिन के मुकाबले वनाग्नि के कम मामले सामने आए। पिछले दो दिन से हर दिन सौ हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हो रहा था। वन विभाग को उम्मीद थी कि बुधवार को बारिश होगी। ऐसा हुआ भी और आग के मामलों में कमी भी आई। इसके बावजूद वन विभाग की चिंता कम नहीं हुई है। बुधवार को भी सक्रिय वनाग्नि के कई मामले सामने आए। 

उत्तराखंड: जंगलों की आग को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा, क्या राज्य में कृत्रिम बारिश कराना संभव है?

वहीं, कुमाऊं के जंगल लगातार धधक रहे हैं। वनाग्नि पर काबू पाने के लिए मिला वायुसेना का हेलीकॉप्टर आग बुझाने के लिए तीन दिन में एक बार भी उड़ान नहीं भर सका। बुधवार को हेलीकॉप्टर लौट गया। अब वन विभाग की टीम अपने संसाधनों से आग बुझाएगी।

वन विभाग के अनुसार बुधवार को मंडल में 10 जगह पर आग लगी। इनमें 8.47 हेक्टेयर जंगल जल गया। मंगलवार को कुमाऊं में 37 जगहों पर आग लगी थी।

Uttarakhand Forest Fire News Today: Approx 94 hectares forest burned Even Rainfall
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग की ओर से जारी फायर बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को आरक्षित वन क्षेत्र में कुल 34 मामले सामने आए। इसमें से कुमाऊं के केवल सात ही मामले रहे। वन पंचायतों के क्षेत्र में दोनों मंडलों में 41 मामले सामने आए। कुल वनाग्नि की घटनाएं 75 रहीं। करीब 50 हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र और 44 हेक्टेयर वन पंचायत क्षेत्र प्रभावित हुआ।

Uttarakhand Forest Fire News Today: Approx 94 hectares forest burned Even Rainfall
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल में प्रदेश में 814 हेक्टेयर जंगल आग से प्रभावित हुआ है। वनाग्नि के 557 मामले सामने आए हैं। वनाग्नि से आरक्षित वन क्षेत्र अधिक प्रभावित हुआ। वन पंचायतों की तुलना में दोगुना आरक्षित वन क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire News Today: Approx 94 hectares forest burned Even Rainfall
उत्तराखंड के जंगलों में आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कुमाऊं के जंगलों में कई जगहों पर आग लगी हुई है। आग के चलते पूरे वातावरण में धुंध छा रही है और दृश्यता बहुत ही कम है। इसके चलते एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के जाने से वन विभाग को मदद मिलने की उम्मीद को भी झटका लगा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire News Today: Approx 94 hectares forest burned Even Rainfall
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

दृश्यता नहीं होने से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इस कारण हेलीकॉप्टर सुबह लौट गया। वन विभाग अपने संसाधनों से आग बुझाने में जुटा है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंच रही है।
-संदीप कुमार, डीएफओ, तराई पूर्वी वन प्रभाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed