Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी के मां संग वो खास पल: संन्यासी बेटे को भिक्षा देते छलके थे आंसू, आखिरी मुलाकात का वो सवाल भी यादगार

Sat, 21 Nov 2026 04:38 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 21 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

पंचूर का घर, मां का आंगन और बेटे के घर आने का इंतजार। सीएम योगी आदित्यनाथ के सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच मां सावित्री देवी की दुनिया इन्हीं रिश्तों और यादों में रची-बसी रही। अब उनके जाने के बाद मां-बेटे के जीवन से जुड़े कई भावुक प्रसंग फिर याद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath mother savitri devi emotional memories untold stories special moments watch photos
मां को अंतिम विदाई देते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

एक बेटा जिसने संन्यास की राह चुनी, फिर देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक का मुख्यमंत्री बना, लेकिन मां के लिए हमेशा अजय ही रहा। कभी संन्यासी बेटे को भिक्षा देते हुए मां के आंसू छलक पड़े, तो कभी आखिरी मुलाकात में पूछा गया वो सवाल यादगार बन गया। मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनसे जुड़ी ऐसी ही यादें और किस्से एक बार फिर सीएम योगी को भावुक कर रहे हैं।



पंचूर की भावुक विदाई की कहानी: जब योगी बने बेटे को मां ने भिक्षा में दिया था चावल, फल और सिक्के, खास थे वो पल
कुछ रिश्ते वक्त और दूरियों से कभी खत्म नहीं होते। मां और बेटे का रिश्ता भी ऐसा ही होता है। बेटा चाहे कितनी ही ऊंचाइयों पर पहुंच जाए, मां के लिए वह हमेशा उसका बच्चा ही रहता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां सावित्री देवी के जीवन का एक ऐसा ही भावुक प्रसंग है जो आज मां के निधन के बाद और भी मार्मिक हो गया है। ये बात उस दिन की है जब योगी आदित्यनाथ संन्यास ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। वर्ष 1993 में घर छोड़कर गोरखपुर आए अजय सिंह बिष्ट ने 14 जनवरी 1994 को संन्यास की दीक्षा ग्रहण की और योगी आदित्यनाथ बन गए। इसके करीब चार वर्ष बाद जब वह संन्यासी के रूप में अपने गांव लौटे तो उनका उद्देश्य परिवार के साथ समय बिताना नहीं बल्कि संन्यास परंपरा के एक महत्वपूर्ण विधान को पूरा करना था।  

उन्हें अपने माता-पिता से संन्यासी के रूप में भिक्षा लेनी थी। घर के आंगन में जब संन्यासी बेटे के सामने मां आईं तो भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मां ने अपने बेटे को भिक्षा स्वरूप चावल, फल और सिक्के दिए। यह भिक्षा देते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मां का मन बेटे को दोबारा दूर भेजने के लिए तैयार नहीं था। उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की और वापस न जाने की गुहार लगाई। मां की ममता और संन्यासी बेटे के संकल्प के बीच एक भावुक पल ठहर गया। योगी आदित्यनाथ ने मां से कहा था, ‘मां-मैं यहां रहने नहीं, भिक्षा लेने आया हूं।’ ये कुछ शब्द थे लेकिन इनके पीछे एक मां की ममता और बेटे के संन्यासी जीवन का कठोर संकल्प छिपा था। उस दिन मां ने अपने बेटे को भिक्षा देकर संन्यास की परंपरा का निर्वहन किया लेकिन मां का मन शायद उसे विदा करने को तैयार नहीं था। मां के निधन के बाद पंचूर गांव में इन्हीं बातों को याद कर लोग भावुक हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सावित्री देवी ने बेटे को हमेशा आशीर्वाद दिया और उसके फैसले का सम्मान किया।

Trending Videos
CM Yogi Adityanath mother savitri devi emotional memories untold stories special moments watch photos
सीएम योगी ने अपनी मां की अर्थी को दिया कंधा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सावित्री देवी का निधन: बेटा बना यूपी का सीएम, पंचूर में ही सिमटी रही मां की दुनिया, सादगी से बिताया जीवन

एक बेटा देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन गया लेकिन मां की दुनिया कभी नहीं बदली। न उनके रहन-सहन में कोई दिखावा आया और न ही गांव की मिट्टी से उनका जुड़ाव कम हुआ।बेटे की राजनीतिक ऊंचाइयों से दूर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के छोटे से गांव पंचूर में सावित्री देवी ने अपनी सादगी और पारिवारिक मूल्यों के साथ जीवन बिताया। उनका जीवन सादगी, आत्मसम्मान और अपनी मिट्टी से जुड़ाव की मिसाल रहा। परिवार और ग्रामीण परिवेश में उन्होंने बच्चों को अनुशासन, ईमानदारी और सेवा के संस्कार दिए। योगी आदित्यनाथ जब भी गांव पहुंचते, मां के सामने मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अजय बनकर ही रहते थे। मां की सीख भी यही थी कि पद और प्रतिष्ठा स्थायी नहीं होते लेकिन इंसान के कर्म और संस्कार हमेशा याद रहते हैं। अब उनके निधन के बाद उनकी यही सादगी, ममता और बेटे के साथ जुड़ी यादें लोगों को भावुक कर रही हैं। सावित्री देवी के जीवन की खासियत यह रही कि उन्होंने कभी अपने बेटे की बड़ी राजनीतिक पहचान को अपनी व्यक्तिगत पहचान नहीं बनने दिया। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, देश-विदेश में उनकी पहचान बनी लेकिन सावित्री देवी के लिए उनका बेटा हमेशा अजय ही रहा। उन्होंने गांव के पारंपरिक परिवेश में रहना पसंद किया। सत्ता की चमक-दमक और बड़े शहरों की सुविधाओं के बजाय पंचूर का पैतृक घर ही उनके जीवन का केंद्र बना रहा।   योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से यह मुलाकात इसी साल नौ मई को हुई थी। वह सात मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

CM Yogi Adityanath mother savitri devi emotional memories untold stories special moments watch photos
अपनी मां के साथ सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यादें याद आएंगी: 'पहचाना मुझे', जब आखिरी मुलाकात में भावुक हो गए थे योगी

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का सार्वजनिक जीवन काफी व्यस्त रहा, लेकिन मां से उनका रिश्ता हमेशा चर्चा में रहा। कभी पांच साल बाद पैतृक गांव पहुंचकर मां के पैर छुए तो कभी बीमार मां का हाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे। मई 2026 में पंचूर में हुई मुलाकात उनकी मां से आखिरी मुलाकात बन गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन में एक तरफ सत्ता और जिम्मेदारियों का बड़ा संसार रहा तो दूसरी तरफ उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनका पैतृक गांव पंचूर और वहां रहने वाली मां सावित्री देवी से जुड़ी यादें। संन्यास लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने भले ही पारिवारिक जीवन से दूरी बना ली, लेकिन मां के प्रति उनका लगाव समय-समय पर सामने आता रहा। मुख्यमंत्री बनने के बाद मां से उनकी मुलाकात के तीन प्रमुख सार्वजनिक पड़ाव सामने आते हैं।

इनमें मई 2022 और मई 2026 में पैतृक गांव पंचूर की यात्रा और जून 2024 में ऋषिकेश एम्स में मां से मुलाकात शामिल है। इसके अलावा पहले कार्यकाल में सावित्री देवी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास भी पहुंची थीं।  योगी आदित्यनाथ और उनकी मां सावित्री देवी की आखिरी मुलाकात इसी साल नौ मई 2026 को हुई थी। मुख्यमंत्री सात मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। नौ मई को उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गांव स्थित विष्णु पंचदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और महायज्ञ में शामिल होने के बाद शाम करीब 4.45 बजे वह अपने पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया। साथ ही बहनों और अन्य रिश्तेदारों से भी मुलाकात की। उस समय सावित्री देवी की याददाश्त काफी कमजोर हो चुकी थी। वह अपनों को भी पहचान नहीं पा रही थीं। मां की इसी स्थिति को देखते हुए योगी ने उनसे प्यार से पूछा था- 'पहचाना मुझे!' मां-बेटे के बीच हुई यह छोटी-सी बातचीत अब उनकी आखिरी मुलाकात की सबसे भावुक यादों में शामिल हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath mother savitri devi emotional memories untold stories special moments watch photos
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जून 2024: मां की तबीयत बिगड़ी तो ऋषिकेश एम्स पहुंचे योगी


मां और बेटे की अगली चर्चित मुलाकात जून 2024 में हुई। सावित्री देवी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। 16 जून 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीधे ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। अमर उजाला की 17 जून 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, योगी ने एम्स के निदेशक से भी मुलाकात की और मां के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। वह करीब 20 मिनट तक अस्पताल में रुके। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायल उत्तर प्रदेश के लोगों से भी मुलाकात की और उनके उपचार के लिए जरूरी निर्देश दिए।  

बेटे से मिलने लखनऊ भी आई थीं सावित्री देवी

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद मां और बेटे की मुलाकातों की कहानी सिर्फ पंचूर और ऋषिकेश तक सीमित नहीं रही। योगी के पहले कार्यकाल के दौरान उनकी मां सावित्री देवी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची थीं। 

संन्यास के बाद भी मां से बना रहा भावनात्मक रिश्ता

योगी आदित्यनाथ ने युवावस्था में ही संन्यास का रास्ता चुन लिया था। इसके बाद उनका जीवन गोरखपुर मठ और फिर सार्वजनिक जीवन की जिम्मेदारियों के बीच आगे बढ़ा। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह लगातार राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहे। इसके बावजूद मां से मुलाकात के ये प्रसंग बताते हैं कि संन्यास और सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच भी मां से उनका भावनात्मक रिश्ता बना रहा। अब 20 नवंबर 2026 को सावित्री देवी के निधन की खबर के बाद मई में हुई वह मुलाकात एक बार फिर चर्चा में है। मां से आखिरी मुलाकात के दौरान पूछा गया वह सवाल अब एक भावुक स्मृति बनकर रह गया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath mother savitri devi emotional memories untold stories special moments watch photos
CM Yogi - फोटो : वीडियो ग्रैब

मां के संस्कारों में पली सादगी, सत्ता के शिखर पर भी नहीं बदली जीवनशैली

योगी आदित्यनाथ की पहचान एक सख्त प्रशासक, अनुशासित नेता और कठोर फैसले लेने वाले मुख्यमंत्री के रूप में होती है लेकिन उनके व्यक्तित्व के पीछे मां सावित्री देवी के दिए संस्कारों की भी अहम भूमिका रही। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की सत्ता तक बेटे के पहुंचने के बावजूद सावित्री देवी ने कभी अपने जीवन में सत्ता की चमक-दमक को जगह नहीं दी। पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में उन्होंने एक साधारण ग्रा मीण महिला की तरह जीवन बिताया। न बेटे के पद का लाभ उठाने की चाह रखी और न ही सरकारी सुविधाओं की अपेक्षा की। उनका जीवन सादगी, आत्मसम्मान और अपनी मिट्टी से जुड़ाव की मिसाल रहा। परिवार और ग्रामीण परिवेश में उन्होंने बच्चों को अनुशासन, ईमानदारी और सेवा के संस्कार दिए। योगी आदित्यनाथ जब भी गांव पहुंचते, मां के सामने मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अजय बनकर ही रहते थे। मां की सीख भी यही थी कि पद और प्रतिष्ठा स्थायी नहीं होते लेकिन इंसान के कर्म और संस्कार हमेशा याद रहते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed