Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Birth centenary celebrations commence at Shantikunj 24000 participants to arrive

शांतिकुंज में जन्म शताब्दी समारोह का आगाज: 40 देशों के 24 हजार परिजन पहुंचेंगे, मोहन भागवत भी पहुंचे

Fri, 20 Nov 2026 11:14 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 20 Nov 2026 11:14 PM IST
सार

21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में होने वाला दो दिवसीय समारोह धर्मतंत्र के जागरण को समर्पित रहेगा। देशभर में गायत्री परिवार के 5,590 से अधिक केंद्रों के कार्यकर्ता भी आयोजन से जुड़ेंगे। मोहन भागवत भी शनिवार को कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Haridwar Birth centenary celebrations commence at Shantikunj 24000 participants to arrive
शांतिकुंज में जन्मशताब्दी समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि श्रेष्ठ समाज के निर्माण के लिए राजतंत्र और धर्मतंत्र दोनों का जागरण आवश्यक है। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण ही जन्मशताब्दी समारोह का मूल उद्देश्य है। इस समारोह में विश्वभर के 40 देशों के करीब 24 हजार से अधिक परिजन हरिद्वार पहुंचेंगे।

विज्ञापन


डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि राजतंत्र समाज को व्यवस्था और दिशा देता है। धर्मतंत्र उसे नैतिकता, संवेदना, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से समृद्ध करता है। माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी और अखंड दीप शताब्दी समारोह पांच दिवसीय कार्यक्रमों की शृंखला है। इसमें तीन दिवसीय आयोजन नई दिल्ली में संपन्न हो चुका है। दिल्ली का आयोजन राजतंत्र को जागृत करने पर केंद्रित था।
विज्ञापन


अब 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में होने वाला दो दिवसीय समारोह धर्मतंत्र के जागरण को समर्पित रहेगा। देशभर में गायत्री परिवार के 5,590 से अधिक केंद्रों के कार्यकर्ता भी आयोजन से जुड़ेंगे। सामाजिक समरसता, नशामुक्त भारत, संस्कारयुक्त समाज और युवा शक्ति का जागरण समारोह के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं। हरिद्वार के युवाओं को नशामुक्ति अभियान से जोड़ने की पहल भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार: शहर की सहन क्षमता हुई आधे से भी कम, पर्वत मंथन कॉन्क्लेव में जारी की गई रिपोर्ट, बिगाड़ा संतुलन

समाधि स्थल पर विशेष पूजन
जन्मशताब्दी समारोह के द्वितीय चरण के दूसरे पुष्प का शुक्रवार को समाधि स्थल पर विशेष पूजन हुआ। साहित्य स्टॉल और भव्य प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख शैलदीदी सहित वरिष्ठजनों ने विधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया। शैलदीदी ने अपने संदेश के माध्यम से उपस्थित परिजनों का मार्गदर्शन किया। दो दिवसीय समारोह के दौरान ध्वजारोहण, शोभायात्रा, संत समागम और विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श के सत्र आयोजित होंगे। संत समागम में योगगुरु स्वामी रामदेव, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज, स्वामी चिदानंद मुनि सहित अनेक प्रमुख संत भाग लेंगे। विभिन्न सत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई राजनेता भी इसमें शामिल होने आ रहे हैं। इस अवसर पर माता भगवती देवी शर्मा के सम्मान में विशेष डाक टिकट के विमोचन का भी प्रस्ताव है।

Trending Videos

शनिवार को हरिद्वार और रुड़की में रहेंगे भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत शुक्रवार को हरिद्वार स्थित शांतिकुंज पहुंच गए हैं और यहीं पर रात्रि प्रवास करेंगे। डॉ. भागवत सुबह गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे। गायत्री परिवार ने अध्यात्म, संस्कार, शिक्षा, सामाजिक जागरण, नशामुक्ति और समाज सुधार सहित अनेक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। दोपहर बाद वह रुड़की में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत पूर्व में संचालित कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा। कार्यकर्ताओं से संवाद करने के बाद आरएसएस प्रमुख रुड़की में ही रात्रि प्रवास करेंगे। रविवार सुबह को वह रुड़की से निकल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed