फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: बैंड-बाजे के साथ निकली पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की भव्य पेशवाई, दिखी अद्भुत छटा, तस्वीरें...

Mon, 05 Apr 2021 10:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Apr 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Panchayati Akhara Naya udasin Peshwai Amazing Photos
पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की भव्य पेशवाई सोमवार को बिशनपुर स्थित श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्माण की शाखा से कनखल अखाड़ा की छावनी में प्रवेश कर गई।



पेशवाई के संतों का मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने देश रक्षक चौराहे पर उत्तराखंड पुलिस बैंड की धुनों पर स्वागत किया। बिशनपुर से कनखल पहुंचने तक जगह-जगह संतों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी और फूल बरसाए।  

पेशवाई के जगजीतपुर पहुंचने का श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार करते दिखे। जगजीतपुर पहुंचते ही अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह ने संतों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। पेशवाई का स्वागत दही और पेड़े का भोग लगाकर किया गया।

महाकुंभ 2021: एक हजार संत बने नागा संन्यासी, दीक्षा संस्कार के पहले किया खुद का पिंडदान, तस्वीरें...

पेशवाई में सबसे आगे हाथी-घोड़ों के साथ अखाड़े की ध्वज पताका चल रही थी। पेशवाई में उदासीन संप्रदाय के संस्थापक भगवान चंद्राचार्य महाराज और गुरु संगत साहिब का विग्रह चल रहा था। पेशवाई बूढ़ी माता चौक, सती कुंड, देश रक्षक चौक, दादू बाग, हनुमानगढ़ी, कनखल थाने, सराफा बाजार, चौक बाजार, पहाड़ी बाजार, बंगाली मोड़ होते हुए अखाड़े की छावनी में पहुंची।

इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री हरि गिरि, महंत रविंद्र पुरी, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महन्त देवेंद्र सिंह शास्त्री, महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने  पेशवाई का स्वागत किया।

Haridwar Mahakumbh 2021: Panchayati Akhara Naya udasin Peshwai Amazing Photos
पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

पेशवाई का नेतृत्व अखाड़े के मुखिया महंत भगत राम, अध्यक्ष महंत धुनी दास, सचिव महंत जगतार मुनि, मुखिया महंत मंगलदास कोठारी, महंत वेद मुनि, मुखिया महंत सुरजीत मुनि, मुखिया महंत आकाशवाणी ने की। पेशवाई में अखाड़ा के उप सचिव महंत त्रिवेणी दास महामंडलेश्वर स्वामी सुरेंद्र मुनि, महामंडलेश्वर राम प्रकाश शास्त्री, महामंडलेश्वर शांतानंद, महामंडलेश्वर मोहनदास खिचड़ी समेत कई संत-महंत मौजूद रहे। 

Haridwar Mahakumbh 2021: Panchayati Akhara Naya udasin Peshwai Amazing Photos
पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

अखाड़े के मुखिया महंत भगत राम ने बताया कि अखाड़े की स्थापना 1738 में महंत मनोहर दास डेरा पटियाला ने की थी। अखाड़े ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता एवं आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुखिया महंत मंगल दास ने कहा कि अखाड़े ने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Panchayati Akhara Naya udasin Peshwai Amazing Photos
पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अब मंगलवार को बैरागी अखाड़ा की तीनों अणियों की पेशवाई निकाली जाएगी। पेशवाई भूपतवाला से दोपहर में चलेगी और बैरागी कैंप में प्रवेश करेगी। पेशवाई की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पेशवाई में हेलीकॉप्टर से संतों पर पुष्पवर्षा होगी और एक हजार से अधिक खालसे मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Panchayati Akhara Naya udasin Peshwai Amazing Photos
पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

श्री दिगंबर अणि अखाड़ा, श्री निर्वाणी अणि अखाड़ा और श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े की पेशवाई मंगलवार को सामूहिक रूप से भूपतवाला के माता वैष्णव देवी शक्ति पीठ आश्रम से दोपहर तीन बजे निकलेगी। पेशवाई सूखी नदी, खड़खड़ी, भीमगोड़ा, हरकी पैड़ी, अपर रोड, ललतारौ पुल, वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति होते हुए तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक से होकर कैंप पहुंचेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed