{"_id":"6aa3adf92c930815d207e8c0","slug":"rudraprayag-kedarnath-trek-route-closed-due-to-debris-near-chirbasa-pilgrims-heading-from-gaurikund-stopped-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: चीरबासा के पास मलबा आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, गौरीकुंड से जाने वाले यात्रियों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: चीरबासा के पास मलबा आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, गौरीकुंड से जाने वाले यात्रियों को रोका
Fri, 11 Sep 2026 01:06 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:06 PM IST
सार
चीरबासा के समीप मलबा आने के बाद डीडीएमए की टीम मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने में जुटी है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रियों की आवाजाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
केदारनाथ पैदल मार्ग बंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर पैदल आवाजाही रोक दी गई। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि चीरबासा के समीप मलबा आने के बाद डीडीएमए की टीम मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने में जुटी है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रियों की आवाजाही शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार मौके की स्थिति पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
देहरादून: नए रिकॉर्ड की ओर चारधाम यात्रा, 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है दूसरा चरण; चुनौतियां लेंगी परीक्षा
विज्ञापन
वहीं, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से संबंधित टीमों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। मार्ग सुचारू होने और केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू किए जाने के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी।