फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University student union election Voting Today and result also declare

गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव: मतदान शुरू, 14 बूथों पर 8776 छात्र-छात्राएं देंगे वोट, शाम को घोषित होंगे नतीजे

Fri, 11 Sep 2026 09:29 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 11 Sep 2026 09:29 AM IST
सार

गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव शुरू हो गया है। दोपहर तक मतदान के बाद शाम को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Garhwal University student union election Voting Today and result also declare
गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में आज छात्रसंघ चुनाव हो रहा है। इसके लिए 14 बूथों पर कुल 8776 छात्र-छात्राएं अपने मत का प्रयोग करेंगे। बिड़ला परिसर में दो बजे तक चुनाव मतदान होगा। दो बजे बाद मतगणना और सांय पांच बजे बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर बिड़ला परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन


चुनाव मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हों इसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एमसी सती द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र किसी भी संगठन की ऐसी प्रिंटेड सामग्री का उपयोग न करे जिससे संगठन की पहचान उजागर हो। उन्होंने सभी छात्र संगठनों, छात्रों से पूर्व में दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 3.50 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का डाटा चोरी होने की आशंका; कंपनी ने पोर्टल के आईडी व पासवर्ड बदले
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार ने कहा कि कुल 8776 छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र वितरित किए गए। बृहस्पतिवार तक लगभग सभी छात्र-छात्राओं को उनके परिचय पत्र उपलब्ध करा दिए गए थे। इधर प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी नुपूर वर्मा द्वारा भी चुनाव समिति को लिंगदोह समिति की सिफारिशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

कोतवाल कुलदीप सिंह ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर बिड़ला परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलसि बल तैनात है। पीएसी जवानों के साथ ही जनपद के थानों से अतिरिक्त पुलिस जवान ड्यूटी पर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed