फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News CM Dhami holds press conference regarding Seva Sankalp Abhiyan for PM Modi Birthday

देहरादून: सेवा संकल्प अभियान को लेकर सीएम धामी की प्रेसवार्ता, कहा-विकसित भारत के संकल्प से जुड़ें सभी नागरिक

Fri, 11 Sep 2026 03:15 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 11 Sep 2026 03:15 PM IST
सार

पीएम की बतौर 25 साल पीएम, सीएम के रूप में उनकी ऐतिहासिक यात्रा है। देश इस उपलब्धि का साक्षी बनेगा। लाभार्थियों को इन योजनाओं से जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिली है।

विज्ञापन
Dehradun News CM Dhami holds press conference regarding Seva Sankalp Abhiyan for PM Modi Birthday
प्रेसवार्ता करते सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार को केंद्र में रखते हुए हर वर्ग के नागरिकों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक प्रदेशभर में अभियान के तहत 11 प्रमुख कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


सचिवालय में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री धामी ने कहा, सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से नागरिकों के जीवन में आए वास्तविक बदलाव और लाभार्थियों की कहानियों को भी सामने लाया जाएगा। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत गैस वितरण केंद्रों, राशन दुकानों, प्रमुख धार्मिक स्थलों, गंगा तट सहित अन्य स्थानों पर दीप जलाए जाएंगे। नए मेडिकल कॉलेज, बांध, पुल, अमृत सरोवर, जन औषधि केंद्र जैसे स्थलों पर भी सामूहिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता भी रहेगी।
विज्ञापन


एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: विशाल चतुर्वेदी ने खोले ‘हनुमान अंश’ के कई राज, नई पीढ़ी और अध्यात्म पर जानिए क्या बोले

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा के तहत प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में विकसित भारत के संकल्प और 25 वर्षों के कार्यों व उपलब्धियों पर आधारित चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चयनित चित्र विद्यालयों में प्रदर्शित किए जाएंगे।

सीएम ने कहा, नमो सेवा-अनकही कहानियां के माध्यम से देश की उपलब्धियों पर आधारित नाटकों का विद्यालयों में मंचन होगा। आंगन मिलन सेवा के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों, अभिभावकों, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की सहभागिता से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मातृ-बाल स्वास्थ्य, पोषण तथा मातृ-शिशु कल्याण से संबंधित जानकारी पर विशेष जोर रहेगा। अभिभावकों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने की व्यवस्था भी की जाएगी।

साइकिल और बाइक यात्रा का होगा आयोजन
मुख्यमंत्री ने सेवा की कहानियों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं राज्य की योजनाओं से नागरिकों के जीवन में आए वास्तविक बदलाव को सामने लाया जाएगा। भाषण, चित्रकला और कहानियों के माध्यम से इन बदलावों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा के तहत किसी प्रमुख चौराहे पर विकसित भारत 2047 से संबंधित कलश की स्थापना प्रस्तावित है। कलश यात्रा के साथ साइकिल एवं बाइक यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सेवा: मेरा योगदान कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, शिक्षण कार्य व अन्य समाजोपयोगी सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे।

रंगोली से विकसित भारत का दृष्टिकोण को प्रदर्शित होगा
सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से विकसित भारत 2047 की दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया जाएगा। सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के विभागों को जोड़कर उनसे वास्तविक जीवन से जुड़ी समस्या-विवरणियां प्राप्त की जाएंगी। सुशासन सेवा संवाद के तहत सेवा और सुशासन के विषय पर जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापक संवाद किया जाएगा। अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित फोटो, वीडियो, लाभार्थियों के अनुभव तथा सकारात्मक बदलाव की कहानियों को मीडिया के माध्यम से भी व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड राज्य से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री की मन भूमि देवभूमि उत्तराखंड है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में प्रत्येक देशवासी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवा संकल्प अभियान को हर जिले में मनाए जाएंगे, जिसमें हर जिले के प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed