उत्तराखंड: मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाया, अधिवक्ताओं का मानदेय भी बढ़ा, जानिए धामी कैबिनेट के अन्य फैसले
कैबिनेट बैठक के दौरान दस प्रस्ताव रखे गए। जिसमें मेडिकल, शिक्षा और स्वास्थ्य व खेल को लेकर प्रस्ताव पास किए गए।
विस्तार
सीएम पुष्कर सिंह धामी क अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान दस प्रस्ताव कैबिनेट में आए। इस दौरान मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड और अधिकवक्ताओं के मानदेय को लेकर भी प्रस्ताव पास किए गए।
उत्तराखंड: 3.50 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का डाटा चोरी होने की आशंका; कंपनी ने पोर्टल के आईडी व पासवर्ड बदले
ये प्रस्ताव आए
- उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने को मंजूरी दी गई।
- उत्तराखंड कारागार की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिरीक्षक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने को मंजूरी मिली।
- शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों का पुनर्निर्धारण होगा। सुप्रीमकोर्ट, हाई कोर्ट व अधीनस्थ न्यायालयों के अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया।
- विधिक माप विज्ञान में सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी।
- पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल इंटर्न स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड 25,000 रुपए कर दिया गया है। पहले ये 17,000 रुपये था।
- अपर सहायक व्यायाम के 33 पद सृजित किये गए। यह मेडल विनर खिलाड़ियों के लिए आरक्षित होंगे।
- खेल नीति 2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खेलों के मैडल विजेता खिलाड़ियों को 245 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव आया। युवा कल्याण, परिवहन, शिक्षा आदि विभागों में मिलेगी नौकरी।
- मसूरी जीएमवीएन की पार्किंग में से 972 गज जमीन गढ़वाल सभा को मिलेगी।
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम निदेशालय हरिद्वार की जमीन के निकट सलेमपुर में 15 एकड़ भूमि ईएसआई अस्पताल को देने पर मुहर।
- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान होगा। इसमें मंत्री और प्रभारी शामिल होंगे। प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे।
17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया जलेगा
17 सितंबर को धार्मिक स्थलों में आशीर्वाद का दीया जलेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम होंगे। जनसहभागिता के माध्यम से सभी लोग राष्ट्र निर्माण में स्वेच्छा से कोई भी जैसे वृक्षारोपण, सफाई कार्य कर सकते हैं। अलग-अलग संगठन को इसमें जोड़ना है। बच्चों के लिए अलग से प्रतियोगिता होंगी। नुक्कड़ नाटक से सरकार की उपलब्धि को जनता के बीच पहुंचाएंगे। नवाचार के लिए प्लेटफार्म बनेगा। बेस्ट नवाचार को पुरस्कृत किया जाएगा। विकसित भारत का एक कलश किसी एक चौराहे पर स्थापित होगा। उस चौराहे के नाम भी विकसित भारत के नाम से होगा