इंसान तब तक ही इंसान कहलाता है, जब तक उसका व्यवहार सबके लिए अच्छा रहे। लेकिन इंसान कब जानवर बन जाए वो भी ऐसा जानवर जिसे देख इंसानियत भी कांप जाए, ये कोई बता भी नहीं सकता। देखिए कलयुगी पिता का खौफनाक सच
रात को एक परिवार सो रहा था, लेकिन एक पिता के भीतर न जाने ऐसा क्या चल रहा था कि उसने अपने 4 साल के बेटे का ऐसा हश्र किया, जिसे देख आपकी आत्मा कांप जाएगी। मामला पंजाब के खन्ना का है। जहां वार्ड न.17 करतार नगर में वीरवार देर रात करीब डेढ़ बजे सुभाष मंडल ने अपने 4 साल के बेटे विकास को चाकुओं से गोद डाला।
30 साल के पिता पर न जाने कौन सा भूत सवार हुआ कि उसे एक पल भी अपने चिराग का चेहरा न दिखा। बेरहम पिता ने बच्चे के पेट में इतनी बार चाकू मारा कि बच्चे की आंतें तक बाहर आ गई। आरोपी ने अपनी पत्नी सुरीता रानी (27), बेटे शिवम (3) और डेढ़ साल की बेटी पार्वती को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों को खन्ना के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी सुभाष निवासी गांव झालूडस टोला थाना रंगा जिला भागलपुर (बिहार) छह महीने पहले ही करतार नगर में अपने परिवार के साथ रहने आया था। वीरवार देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तब उसने चाकू से हमला कर एक बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
बच्चे की चीखें सुन आरोपी की पत्नी सुरीता की आंख खुल गई। जब सुरीता ने सुभाष को रोका तो उसने सुरीता, शिवम और पार्वती पर भी हमला कर दिया। सुरीता का कहना है कि अगर वह शोर न मचाती और मोहल्ले वाले न आते तो सुभाष हमें भी मार डालता।