भूसा मंडी इलाके में घनी मुस्लिम बस्ती में करीब 20 फीसदी आबादी हिंदुओं की भी है। यह इलाका बुधवार को भीषण आग की चपेट में आया तो इन लपटों में हिंदू परिवारों के 10 घर भी आ गए। पुलिस की सूझबूझ से इन परिवारों को बचाया।
मौके पर मौजूद पुलिस ने दीवार तोड़कर परिवार को निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। हालांकि इस तबाही में सामान उठाने के चक्कर में काफी कुछ टूट और छूट गया।
3 of 6
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि आग के घेरे में दस हिंदू परिवार आए थे। आग धधक रही थी। चारों तरफ चीख पुकार मची थी। जहां पर आग पहुंचने का ज्यादा अंदेशा था, वहां दमकल की तीन गाड़ियों को लगाया गया।
4 of 6
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस बस्ती में कई ऐसे अस्थायी घर भी थे, जिसमें दीवारें तो खड़ी कर ली गई थीं। लेकिन पक्की छत नहीं थी। छत के नाम पर टीन शेड या छप्पर था।
5 of 6
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और फायरब्रिगेड की टीमों ने पीछे की दीवार तोड़ी और परिवारों को निकाला। उसके बाद दीवारों पर पानी डाला, ताकि आग जल्दी से न भड़के। लोगों ने बताया कि ऐसे परिवार को वहां से सुरक्षित निकाला। लेकिन उनका सामान टूटने से काफी नुकसान हो गया।