{"_id":"5dc163b88ebc3e93c315bc2b","slug":"indian-wrestler-great-khali-will-fight-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर रिंग में उतरने जा रहे हैं द ग्रेट खली, इस दिन होगी फाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर रिंग में उतरने जा रहे हैं द ग्रेट खली, इस दिन होगी फाइट
अंडरटेकर को चित्त करने वाले पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप द ग्रेट खली एक बार फिर रिंग में उतरने जा रहे हैं। उनके लिए फाइट का दिन तय कर लिया गया है।
2 of 6
यह फाइट और कहीं नहीं बल्कि भारत में होने जा रही है। कई विदेशी रेस्लर भी इसमें दम दिखाने वाले हैं। दिसंबर में यह मुकाबले देखने को मिलेंगे।
3 of 6
हिमाचल के रामपुर में अगले महीने एमएमए की तर्ज पर अल्टीमेट फाइट लीग का रोमांच देखने को मिलेगा। डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत का नाम चमकाने वाले हिमाचल के दलीप सिंह खली इसमें आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेसलर राशि शिंदे भी रिंग में दिखेंगीं। प्रतियोगिता में भारत के अलावा विदेशों के रेसलर भी रिंग में उतरेंगे। 15 दिसंबर को रामपुर के पाटबंगला मैदान में फाइट लीग होगी। इसमें कुल दस फाइट होंगी। भारत के अलावा ब्राजील, अफगानिस्तान, रूस, थाइलैंड, अमेरिका सहित अन्य देशों के फाइटर भी आएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
‘हम फिट तो इंडिया फिट’ मुहिम में यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। 16 पुरुष और चार महिला रेसलर रिंग में जोर आजमाइश करेंगे। रामपुर में प्रेसवार्ता के दौरान एआईएमएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए यूएफएल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 16 पुरुष और 4 महिला रेसलर भाग लेंगे। भारत के अलावा विदेशों से भी रेसलर आ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।