फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये बनेंगी योगेश्वर दत्त की दुल्हन, शादी में पीएम समेत कई दिग्गजों को न्योता

Sun, 15 Jan 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 15 Jan 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Yogeshwar Dutt's weddin preparatin start, including the prime minister invited veterans
योगेश्वर दत्त की शादी

ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त के घर उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। पकवान बनने लगे हैं और मंगल गीत गाये जाने लगे हैं। घर पर रिश्तेदारों की चहल पहल शुरू हो गई है। 

Yogeshwar Dutt's weddin preparatin start, including the prime minister invited veterans
योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो :

योगेश्वर दत्त 16 जनवरी को कांग्रेस नेता की बेटी शीतल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। परिवार के लोगों ने शादी का कार्यक्रम दिल्ली के नरेला में जीटी रोड पर द जेहाल गार्डन में रखा है। घुड़चढ़ी शाम चार बजे रखी गई है और पांच बजे गांव से बारात रवाना होगी। इससे पहले 14 जनवरी को मुरथल के गीतांजलि गार्डन में सुबह 11 बजे मंढा होगा और दो बजे खाना रखा गया है, जबकि शाम चार बजे सगाई का समय तय किया गया है। 

Yogeshwar Dutt's weddin preparatin start, including the prime minister invited veterans

यह शादी हर तरह से खास होगी, क्योंकि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत प्रदेश के सीएम खट्टर को न्यौता दिया गया है। इनके अलावा सहवाग, सुशील, साइना नेहवाल, बिजेंद्र सिंह  समेत अन्य खेल सितारे भी योगेश्वर की शादी में बाराती बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yogeshwar Dutt's weddin preparatin start, including the prime minister invited veterans
yogeshwar dutt

योगेश्वर की शादी में कई नेताओं व खिलाड़ियों की आमद होने वाली है तो फिल्मी जगत के कुछ लोग भी आ सकते हैं, लेकिन उनके बारे में कोई खुलासा नहीं किया जा रहा है। योगेश्वर के भांजे गुलशन भारद्वाज ने बताया कि शादी के लिए योगेश्वर दत्त ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके कार्यालय में मिलकर कार्ड दिया है।

विज्ञापन
Yogeshwar Dutt's weddin preparatin start, including the prime minister invited veterans
yogeshwar dutt

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, खेल मंत्री विजय गोयल के साथ ही मुरली मनोहर जोशी, सीएम मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनिल विज समेत सभी मंत्रियों व विधायकों को न्यौता दिया है। हालांकि प्रधानमंत्री व गृहमंत्री शादी में आएंगे या नहीं, इसके बारे में अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed