योगेश्वर दत्त जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले ही उनके रियो में हारने की वजह सामने आ गई।
योगेश्वर दत्त की शादी से पहले सामने आई रियो में हार की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह उनके जीवन का एक सुनहरा पल होगा। लेकिन इस धुरंधर पहलवान के जीवन में कई ऐसे पल आए, जिनसे न केवल उनका परिवार बल्कि देश भी गौरवान्वित हुआ। कुछ पल ऐसे भी रहे जिनसे योगेश्वर को मायूस हाथ लगी। ऐसा ही एक पल रियो में आया था।
चोटों ने रोकी बार-बार राह, फिर भी खेले चार ओलंपिक:
योगेश्वर दत्त ने अपनी फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो जारी किया था। इसमें दिखाया गया है कि उसे कब-कब और कहां-कहां चोट लगी। इसके बावजूद 2004, 2008, 2012 और 2016 के ओलंपिक में योगेश्वर ने हिस्सा लिया था। 2012 के लंदन ओलंपिक में योगेश्वर ने कांस्य पदक तक जीता। हालांकि, अपने आखिरी ओलंपिक में योगेश्वर अप्रत्याशित तरीके से हार गए थे।
योगेश्वर के भाई मुकेश ने बताया था कि मैच के बाद योगेश्वर से बात हुई थी। उसने बताया कि, ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। आज उसका दिन नहीं था। मुकेश ने खुलासा किया कि एक सप्ताह पहले रियो में प्रेक्टिस के दौरान योगेश्वर की पीठ में चोट लग गई थी। जबकि 15 दिन पहले घुटने में दर्द हुआ था। इतना ही नहीं, 2004 से अब तक 10 बार चोट लगी। इसके बावजूद वह ओलपिंक तक पहुंचा, यह किसी से कम नहीं है।