{"_id":"582194c74f1c1bf77eb38a2b","slug":"yamunagar-two-brothers-popular-in-germany-one-mp-and-second-judge-welcome-in-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जर्मनी में छाए दो भाई, एक बना सांसद और दूसरा जज, ऐसे हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी में छाए दो भाई, एक बना सांसद और दूसरा जज, ऐसे हुआ स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
जर्मनी में छाए यमुनानगर के दो भाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के दो भाइयों ने जर्मनी में हरियाणा का नाम उंचा कर दिया। एक वहां सांसद बना और दूसरा जज। दोनों भारत लौटे तो देखिए कैसे हुआ स्वागत?
जर्मनी में छाए यमुनानगर के दो भाई
यमुनानगर जिले के जठलाना क्षेत्र के गांव अलाहर के रहने वाले दो भाईयों को एक साल ही हुआ है कि दोनो ऐसे पदों पर तैनात हुए हैं, लेकिन ऐसे में वह अपने गांव आना नहीं भूले। सोमवार को दोनों भाई जब गांव में पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए गांव के लोगों ने अपनी आंखें बिछाए रखी और उनके आते ही ढोल नगाड़ों के साथ उनके स्वागत के लिए गांव से बाहर पहुंच गए।
जर्मनी में छाए यमुनानगर के दो भाई
गांव अलाहर के साधारण से परिवार के पैदा हुए कपिल व राहुल दोनों अपने पिता के साथ जर्मनी के शहर फ्रैंकफोर्ट में जाकर रहने लग गए थे। हालांकि कपिल तो यहीं पढ़ाई करने के बाद जर्मनी गया था, लेकिन राहुल थोड़ा यहां पढ़ा और बाकी की पढ़ाई उसने जर्मनी में ही जाकर की। अब जब दोनों बड़े होकर अच्छे मुकाम पर पहुंचे तो दोनों भाई अपने गांव आना नहीं भूले, जबकि इनके पिता राज कुमार काफी समय पहले अपने गांव में वापस आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी में छाए यमुनानगर के दो भाई
आते ही दोनों भाईयों ने ग्रामीणों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया और अपने गुरु को रथ पर बिठाकर स्वयं गांव के लोगों के साथ साथ चलने लग गए। सांसद कपिल व राहुल को गांव के लोगों ने पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया। लेकिन यहां भी इन बेटे ने अपने बाप का आदर सत्कार करने में कसर नहीं छोड़ी और अपने सिर से पगड़ी को हटा कर अपने पिता के सिर पर रख दी। जिससे राज कुमार का सीना खुशी के मारे चौड़ा हो गया।
विज्ञापन
जर्मनी में छाए यमुनानगर के दो भाई
जर्मनी में सांसद बने कपिल का कहना है कि वह भले ही आज जर्मनी में सांसद है, लेकिन अपनी मातृ भूमि को नहीं भूले। यहां वह खेल कूद कर बड़े हुए हैं। उसे वह ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं और ऐसे में अब वह 21 दिन के लिए भारत आए हैं। वह शीघ्र ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलकर हरियाणा के विकास के लिए जर्मनी तकनीक के बारे में जानकारी देंगे और दोनों देशों के विचार सांझा कर हरियाणा को आगे लाने पर भी बात करेंगे।