{"_id":"6b08979274db07426304af4d","slug":"sentence-to-death-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166732-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दरिंदे के नाखूनों में मिली बच्ची की त्वचा... इसी ने दिलाई सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दरिंदे के नाखूनों में मिली बच्ची की त्वचा... इसी ने दिलाई सजा
Fri, 27 Nov 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में दोषी नरेश राम को फांसी की सजा दिलाने में एक अन्य मासूम बच्ची की गवाही और डीएनए रिपोर्ट ने सबसे निर्णायक भूमिका निभाई। अदालत में सुनवाई के दौरान पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची की गवाही केस का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
बच्ची ने कोर्ट के समक्ष बिना डरे स्पष्ट रूप से बताया कि वारदात वाले दिन आरोपी नरेश राम ही उसे और पीड़िता को अपने साथ जंगल की तरफ लेकर जा रहा था। लेकिन, उसने आगे जाने से मना कर दिया और गुरुद्वारा साहिब के पीछे बने कुएं के पास ही रुक गई। इस पर नरेश राम ने उसे वहीं रुकने को कहा और यह झांसा देकर पीड़िता को अपने साथ ले गया कि वह जंगल से अमरूद तोड़कर लाता है।
सहायक अभियोजन निदेशक धर्मचंद ने बताया कि मौके की गवाही के अलावा फॉरेंसिक और डीएनए रिपोर्ट ने आरोपी के बचने के सभी रास्ते बंद कर दिए। वारदात स्थल की मिट्टी पर गिरे बच्ची के खून और आरोपी नरेश राम के नाखूनों में फंसी चमड़ी के सैंपल पुलिस ने जांच के लिए भेजे थे।
विज्ञापन
दरअसल दरिंदगी का विरोध करते समय मासूम बच्ची के शरीर की चमड़ी आरोपी के नाखूनों में फंस गई थी। प्रयोगशाला की डीएनए जांच में नाखूनों से मिली चमड़ी और मिट्टी पर गिरे खून का मिलान मृतक बच्ची के डीएनए से शत-प्रतिशत हो गया। इन ठोस सबूतों के आधार पर अदालत ने नरेश राम को दोषी करार देते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई।