Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Athletes face difficulties during training due to toxic fumes

Yamuna Nagar News: जहरीले धुएं से अभ्यास में खिलाड़ियों को परेशानी

Fri, 27 Nov 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Athletes face difficulties during training due to toxic fumes
तेजली खेल परिसर में दौड़ लगाते ​खिलाड़ी व बाहर से उठता काला धुआं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर के बीच स्थित तेजली खेल परिसर में अभ्यास करने पहुंच रहे खिलाड़ियों की सेहत पर परिसर के बाहर जलाया जा रहा कचरा भारी पड़ रहा है। परिसर के मुख्य द्वार के ठीक सामने खाली मैदान में आए दिन कचरे में आग लगा दी जाती है। इससे उठने वाला काला जहरीला धुआं हवा के साथ खेल परिसर में फैल जाता है।
धुएं और तेज दुर्गंध के कारण खिलाड़ियों को सांस लेने में परेशानी होती है। वहीं आंखों में जलन, खुजली और खांसी जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई बार खिलाड़ियों को बीच में ही अभ्यास छोड़कर लौटना पड़ता है। आग किसके द्वारा लगाई जा रही है यह भी जांच का विषय है।
विज्ञापन

प्रतीक, रोहित, आयुष, रोहन, प्रियंका, अंजलि ने खेल परिसर में प्रतिदिन सुबह और शाम बड़ी संख्या में करीब 600 खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। इनमें ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए नियमित रूप से कई घंटे शारीरिक अभ्यास करते हैं। सबसे अधिक परेशानी दौड़ लगाने वाले खिलाड़ियों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ के दौरान उन्हें सामान्य से अधिक सांस लेनी पड़ती है। ऐसे में जब कचरे से उठने वाला धुआं परिसर में फैलता है तो उनके लिए खुली हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। धुएं के कारण गले में खराश, आंखों में जलन और खांसी होने लगती है। इससे उनका अभ्यास प्रभावित हो रहा है।
खिलाड़ियों ने बताया कि वे अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने और बेहतर प्रदर्शन के लिए रोजाना खेल परिसर में आते हैं। परिसर के मुख्य द्वार के सामने ही कचरा जलाए जाने से उन्हें प्रदूषित वातावरण में अभ्यास करना पड़ रहा है। कचरे में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थ भी होने के कारण आग लगने पर काला धुआं उठता है। इसकी दुर्गंध काफी दूर तक फैल जाती है।
कई बार धुआं इतना अधिक होता है कि परिसर में रुकना मुश्किल हो जाता है। खेल कोच चंद्रपाल ने बताया कि परिसर के आसपास इस तरह कचरा जलाया जाना खिलाड़ियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। एक तरफ युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर अभ्यास स्थल के बाहर ही प्रदूषण फैलाया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने कहा कि वे इस बारे नगर निगम से शिकायत करेंगी। कचरा बंद करवाने व दोबारा ऐसा न हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

तेजली खेल परिसर में दौड़ लगाते खिलाड़ी व बाहर से उठता काला धुआं। संवाद

तेजली खेल परिसर में दौड़ लगाते खिलाड़ी व बाहर से उठता काला धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed